सख़्ती: पछुवा दून में सरकारी भूमि अतिक्रमण पर प्रशासन की सख़्ती..शंकरपुर में सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया..

मुख्यमंत्री धामी ने कहा भू माफियों पर हो सख्त प्रहार..


देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पछुवा दून में भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित करते हुए कहा है कि किसी भी सूरत में सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द नहीं किया जाने दिया जाए.मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि नदी की भूमि,भूमिधारी भूमि, ग्राम समाज की भूमि और अन्य प्रकार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतें आ रही है,जिसपर शासन प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किए गए है..
जानकारी के मुताबिक कुछ जन प्रतिनिधियों के द्वारा ही सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द किए जाने के मामलों को सीएम धामी ने गंभीरता से लिया है।
इनमें शंकरपुर हुकूमतपुर में खसरा संख्या 3288 के लगभग 53 खाते है जिसमें खातेदारों के नाम भूमिधारी भूमि, नदी की भूमि, ग्राम समाज, कब्रिस्तान की भूमि इत्यादि है इनपर अवैध कब्जों की शिकायतें सीएम कार्यालय में दर्ज हुई थी।जिसके बाद जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी से उक्त सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर दिया।
एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सूचना मिली थी जिस पर मौके पर जाकर ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित करने का कार्य जारी है। जल्द ही उन्हें हटाया भी जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चकबंदी ऑफिस में तैनात क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार...विजिलेंस देहरादून ने किया ट्रैप..
Oplus_16908288

खबर है कि पछुवा दून में कई ग्रामों सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करवाने में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों से लेकर जिला पंचायत प्रतिनिधियों से साथ साथ कुछ तहसील कर्मियों की भूमिका पर भी संदेह व्यक्त किया जा रहा है

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून की सटीक रणनीति से अपराधियों के हौसलें पस्त…हरियाणा मेवात से सेलाकुई बड़ी वारदात को अंजाम देने आये 04 गैंगस्टर अपराधी गिरफ्तार..अवैध हथियार,जिंदा कारतूस,लग्ज़री कार सहित दर्जनों ATM कार्ड्स बरामद.. 

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण सहन नहीं

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर दोहराया है कि शासन प्रशासन के अधिकारी भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के लिए जिम्मेदार होंगे, सरकार किसी भी सूरत में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण सहन नहीं करेगी ,सरकार की तरफ से ऐसे अतिक्रमण को हटाने के लिए एक एस ओ पी भी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा है कि अतिक्रमण करने और करवाने वालों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामले दर्ज किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विमानन क्षेत्र के विकास,हवाई कनेक्टिविटी सुधार,और राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के विषय को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की भेंटवार्ता..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें