बड़ी ख़बर: उत्तराखंड में दारोग़ा स्तर के 58 थाने इंस्पेक्टर स्तर के थानों में होंगे परिवर्तित…166 थानों में से अब 112 थाने इंस्पेक्टर स्तर के होंगे !..

देहरादून: उत्तराखंड में थानाध्यक्ष बनने का सपना देखने वाले दारोगाओं का सपना अब लंबे इंतजार के साथ ही कठिन होने वाला है..प्रदेश में दारोगा स्तर के 58 थाने अब इंस्पेक्टर स्तर के थानों में परिवर्तित होने जा रहे हैं. गृह विभाग के इस प्रस्ताव को धामी सरकार की कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान कर दी हैं. ऐसे में अब दारोगाओं का थानाध्यक्ष बनने का सपना शायद सपना ही बनकर रह जाये..

उत्तराखंड के 13 जिलों में इस समय कुल 166 थाने हैं..इनमें से निरीक्षक (इंस्पेक्टर) स्तर के थानों की संख्या 54 हैं, जबकि उप निरीक्षक (दारोग़ा)स्तर के थानों की संख्या 112 है. प्रदेश में भारत न्याय संहिता (BNS) लागू हो चुकी है.ऐसे में BNS के तहत कई अहम मामलों में जांच-विवेचना का अधिकार केवल निरीक्षकों (इंस्पेक्टरों)को ही दिया गया है.यही कारण हैं कि अलग-अलग जिलों के बड़े और अहम उप निरीक्षक स्तर के थानों में घटित होने वाली घटनाओं की जांच-पड़ताल के लिए दूसरे स्थानों से निरीक्षकों को लाने की आवश्यकता महसूस हो रही थी..इसी आवश्यकता को देखते हुए हर जिले के महत्वपूर्ण उप निरीक्षक (दारोग़ा)स्तर के थानों को उच्चीकरण करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए 58 थानों का चिह्नीकरण करते हुए वहाँ निरीक्षक (इंस्पेक्टर) स्तर पर उच्चीकृत किए जाने पर सहमति बन गई हैं. ऐसे में निरीक्षक स्तर के थानों की संख्या अब 112 हो जाएगी. जानकारी के अनुसार उच्चीकृत किए गए थानों की कमान पहले से ही निरीक्षक स्तर का वेतन प्राप्त कर रहे उप निरीक्षकों को सौंपा जाएगा. इस संबंध में गृह विभाग द्वारा विस्तृत प्रस्ताव बनाया गया था.जिसमें यह भी बताया गया कि इन थानों के उच्चीकरण करने से अलग से कोई वित्तीय भार नहीं आएगा. वित्त एवं न्याय का परामर्श मिलने के बाद गृह विभाग ने इस प्रस्ताव को कैबिनेट के सम्मुख रखा था. जिसे कैबिनेट ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  PM मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अभियुक्त सुलेमान को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार..

13 जिलों के इन थानों का होगा उच्चीकरण.. 

  • देहरादून: राजपुर, रायपुर,नेहरू कालोनी, रायवाला, प्रेमनगर ,सहसपुर, कालसी, चकराता..
  • हरिद्वार:सिडकुल, भगवानपुर, कनखल श्यामपुर, पथरी, बहादराबाद, झबरेड़ा, खानपुर, कलियर..
  • उत्तरकाशी: हर्षिल,बड़कोट,उत्तरकाशी कोतवाली, धरासू..
  • टिहरी:  नरेंद्रनगर, देवप्रयाग,चंबा, घनसाली, कैंपटी..
  • चमोली:  गैरसैंण,गोपेश्वर, गोबिंदघाट.
  • रुद्रप्रयाग:अगस्त्यमुनि,ऊखीमठ, गुप्तकाशी..
  • पौड़ी: लक्ष्मणझूला,श्रीनगर..
  • नैनीताल: भीमताल,बनभूलपुरा
  • काठगोदाम, कालाढूंगी, तल्लीताल, , मुक्तेश्वर, मुखानी..
  • ऊधम सिंह नगर: आइटीआइ,नानकमत्ता,पंतनगर
  • कुंदा, गदरपुर,ट्रांजिट कैंप..
  • अल्मोड़ा:चौखुटिया,सोमेश्वर,
  •  द्वाराहाट,महिला थाना.
  • बागेश्वर: कौसानी,बैजनाथ..
  • पिथौरागढ़: मुनस्यारी,गंगोलीहाट
  • बेरीनाग, झूलाघाट..
  • चंपावत: टनकपुर
यह भी पढ़ें 👉  धरपकड़: पंचायत चुनावों में शराब बांटने के मंसूबो को दून पुलिस कर रही नाकाम..लग्जरी कार से अवैध शराब की खेप बरामद कर 02 तस्करों को सेलाकुई पुलिस ने दबोचा..बीते 20 दिनों लगभग ₹01 करोड़ मूल्य की अवैध शराब बरामद,68 मुक़दमें दर्ज कर 71 शराब तस्कर गिरफ्तार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें