आपदा को लेकर दून पुलिस की मुस्तेदी आयी काम.. कुमाल्टा मार्ग पर भारी मलवे में फंसे 25 वाहनों पर बैठे यात्रियों को सकुशल रायपुर पुलिस ने किया रेस्क्यू…

देहरादून: मॉनसून के मौसम में इस बार प्राकृतिक आपदा को लेकर उत्तराखंड पुलिस तंत्र बेहद सतर्क नजर आ रही हैं.. रविवार 23 जुलाई 2023 को देहरादून के रायपुर से टिहरी गढ़वाल जाने वाले को कुमाल्टा मार्ग पर लगातार बारिश के चलते सड़क पर भारी मलवा आने से पर्यटकों की दो दर्जन से गाड़ियां फस गई. हालांकि समय से सूचना मिलने पर तत्काल ही रायपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीपी और अन्य उपकरणों की मदद से राहत बचाव कार्य कर सभी पर्यटकों के वाहनों को सकुशल अपने गंतव्य की ओर रवाना किया.. ऐसे में प्राकृतिक आपदा को लेकर देहरादून पुलिस की मुस्तैदी को देखते हुए राहत पाने वाले पर्यटकों ने उत्तराखंड पुलिस की जमकर सराहना की…

यह भी पढ़ें 👉  Well Done: मासूम बच्चों को किडनैप कर बेचने वाले गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश..02 महिला सहित गिरोह के 04 सदस्यों को यूपी से किया गिरफ्तार..अपहरण हुआ मासूम भी सकुशल बरामद..गैंग ने 02 लाख में मासूम को बेचा था..फ़रार लोगों की धरपकड़ जारी..

 रायपुर थाना प्रभारी कुंदन लाल के अनुसार सूचना मिली कि जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत कुमाल्टा क्षेत्र में लालपुल के पास सडक मार्ग पर अत्यधिक मलवा आने के कारण सडक मार्ग बाधित हो गया है.. ऐसे में इस कारण टिहरी क्षेत्र से देहरादून आ रहे 20-25 वाहन व उसमें बैठे यात्री फंस गए ..सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा चौकी प्रभारी मालदेवता को मय पुलिस बल के मौके पर जाकर यात्रियों के सहायता करने के लिए निर्देशित किया गया । जिस पर चौकी प्रभारी उ0नि0 राजीव धारीवाल मौके पर जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत कुमाल्टा लालपुल के पास पहुंचे जहां मौके पर पहुंचने पर पाया कि सडक मार्ग पर काफी अधिक मलवा आने के कारण मार्ग अवरूध है और मलवे के दूसरी तरफ देहरादून की तरफ आने वाले लगभग 20-25 वाहन फंसे हुए है. इस कारण मौके पर जेसीबी बुलाकर मार्ग को खुलवाया गया व बाधित मार्ग में फंसे 20-25 वाहन व उसमें बैठे यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर निकाला गया..

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने किया ‘शीतलहर पूर्व तैयारी’ विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ..आपदा प्रबंधन सामूहिक जिम्मेदारी,सभी विभाग समन्वित रूप से करें कार्य -CM धामी...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें