उत्तराखंड के धारचूला गरबा धार में लैंड स्लाइड का ज़लज़ला, आदि कैलाश यात्रा प्रभावित,प्रवासियों की भी बड़ी मुश्किलें,भयावह वीडियो आया सामने..

धारचूला के गरबा धार में पूरी की पूरी पहाड़ी दरक गई हैं.ज़लज़ले  की तर्ज पर आये इस भयावह  भूस्खलन के कारण गरबा धार में आदि कैलाश यात्रा पूर्ण तरह प्रभावित होने के कारण यात्रा दल भी फंस गया हैं. दिल दहला देने वाले इस भूस्खलन की वजह से भारत का चीन सीमा से संपर्क भी टूट गया.इस घटना से पहले भी पिछले 4 दिनों से यह रास्ता बंद था. लेकिन मार्ग खुलने के 30 मिनट में फिर भरभरा कर भयावह तरीके से भूस्खलन की घटना सामने आई है फिलहाल धारचूला का गरबा धार का पूरा इलाका आवाजाही के लिए बंद. हालांकि प्रशासन व निर्माण संस्थाएं राहत कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  महिलाएं असुरक्षित भ्रामक सर्वे प्रकरण: SSP के समक्ष उपस्थित हुए आरोपी पीवैल्यू एनालैटिक्स कम्पनी के प्रतिनिधी…पुलिस जांच में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए सर्वे कम्पनी के लोग..सर्वे रिपोर्ट के समस्त दस्तावेजों के साथ 01 सप्ताह में पेश होने का अल्टीमेटम..

भूस्खलन से प्रवासियों का सुगम में आने का आवागमन भी हुआ बाधित

जानकारों के अनुसार मुताबिक धारचूला के गरबा धार से जुड़े कई पहाड़ी इलाकों में मॉनसून में मौसम की मार और भूस्खलन जैसे समय में दुर्गम पर्वतीय इलाकों में रहने वाले लोग पलायन कर सुगम इलाकों में उतर प्रवासी हो जाते हैं. यानी पर्वतीय मौसम की मार से बचने अपने मूल स्थान से नीचे मैदानी सुगम इलाके में आ जाते हैं. लेकिन अब जिस तरह से गरबा धार में जबरदस्त भूस्खलन कर पहाड़ियां दरककर नीचे आ गई है.जिससे प्रवासियों अपने मूल आवास से सुगम इलाकों में जाना भी प्रभावित हो गया है. बताया जा रहा है भूस्खलन के कंक्रीट बड़े पहाड़ साफ़ कर  रास्ता खोलने के लिए अभी काफी दिन लग सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  STF का शिंकजा: फर्जी लोन एप के जरिए देशभर में अवैध वसूली  कॉल सेंटर का पर्दाफाश.. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में Raid..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें