देहरादून शहर को पूरी तरह CCTV कैमरें की निगरानी पर लाने की कवायद तेज..मुख्यमंत्री धामी के आदेश पर जिलाधिकारी दून योजना को साकार कराने में जुटी…

हमारा प्रयास- देहरादून शहर के विकास और पूरे सौंदर्यकरण की निगरानी सीसीटीवी से किया जा सके: जिलाधिकारी दून

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून शहर को पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाने की कवायद तेज कर दी गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर देहरादून जिलाधिकारी सोनिका खुद मोर्चा संभाल इस मामले में DICCC सहित संबंधित एजेंटीयों के साथ तालमेल बना इस योजना को साकार करने में जुटी है..

यह भी पढ़ें 👉  यातायात सुरक्षा: DM और SSP देहरादून ने जन सुरक्षा कारणों से ISBT फ्लाईओवर का किया ग्राउंड निरीक्षण..सुरक्षात्मक कदम उठाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को दिये निर्देश..

DICCC के कैमरों की नजर से दूर वाले स्थानों की होगी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी: DM

बता दें की उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इन्वेस्टर समिट में किए गए सभी कार्यों के रखरखाव एवं उसकी निगरानी  निर्देश दिये गये थे.इस क्रम में  जिलाधिकारी द्वारा देहरादून शहर में इन्वेस्टर सम्मिट के दौरान किये गये डेकोरेशन/रिडवलपमेन्ट के कार्यो की निगरानी DICCC के अन्तर्गत लगाए गए कैमरों की मदद से मॉनिटरिंग करा रहा हैं..इसके अतिरिक्त अब देहरादून जिलाधिकारी ने यह भी आदेश दिए की जो स्थान DICCC के कैमरों की नजर से दूर हैं,वहां कि फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी करवाई जाए.ताकि पूरे देहरादून शहर में हुए कार्यों का रखरखाव CCTV की निगरानी में सुनिश्चित किया जा सके.. जिलाधिकारी सोनिका के अनुसार यह प्रयास किया जायेगा कि पूरे देहरादून शहर में हुए कार्यो को CCTV कैमरें की मॉनीटर लाया जा सके..

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा: टाटा मोटर्स और मारुति नेक्शा शोरुम में लाखों रुपये चोरी वाले अंतरराज्यीय गिरोह को दून पुलिस ने मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार….48 घंटे में वारदात खुलासा कर चोरी के 05 लाख रुपये और घटना में प्रयुक्त कार बरामद..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें