चार धाम यात्रा की नकारात्मक छवि पेश करने वाले यूट्यूबरों का अब उतरेगा बुख़ार. पुलिस मुख्यालय ने जारी किए सख़्त आदेश..

देहरादून:चार धाम यात्रा मार्गो सहित अन्य स्थानों पर अपने मन मुताबिक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में नकारात्मक संदेश देने वाले यूट्यूबरों के खिलाफ अब उत्तराखंड पुलिस सख्ती करने जा रही रही हैं.अब ऐसे लोगों को हिदायत देने के बाद पुलिस तत्काल मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तार तक कर सकती है.दरसल इन दिनों चार धाम यात्रा के दौरान जहाँ एक तरफ पुलिस श्रद्धालुओं और यात्रियों का स्वागत कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाने में जुटी हैं. वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे यूट्यूबर भी है जो अपनी चंद सेकंड की Reel बनाकर पुलिस की नकारात्मक छवि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेश कर रहे हैं. लेकिन अब ऐसे मामलों का संज्ञान में लेते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने संबंधित जनपद अधिकारियों सख्त निर्देश दिए हैं. डीजीपी ने कहा कि ऐसे यूट्यूबर को न सिर्फ अब हिदायत दी जाएगी, बल्कि ना मानने वाले लोगों पर तत्काल मुकदमा करते हुए उनकी गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी..ताकि सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोका जा सके.

यह भी पढ़ें 👉  जनहित सुरक्षा: क्रिसमस और न्यू ईयर ज़श्न के दौरान होटल-रेस्टोरेंट पार्टियों में सुरक्षा के दृष्टिगत बढ़ी पाबंदियां… सरकारी गाइडलाइन को एनफोर्समेंट कराने में जुटी दून पुलिस...राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत होटल/रेस्टोरेंट और बार में चेकिंग कर इन बिंदुओं पर सख़्त हिदायत…
बाइट:अशोक कुमार,DGP, उत्तराखंड

सोशल मीडिया का दुरुपयोग करना कदापि उचित नहीं:DGP

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि जहां एक तरफ सोशल मीडिया कई सकारात्मक विषयों के लिए बेहद फायदेमंद है.वही दूसरी तरफ कुछ लोग इस प्लेटफार्म का दुरुपयोग कर रहें.ऐसे लोग अपनी Popularity पाने के लिए न सिर्फ लोगों को भड़का कर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं.बल्कि कुछ यूट्यूबर तो पुलिस की छवि को भी अपने तरीक़े से नकारात्मक रूप में पेश कर रहे.ऐसे में सब कदापि उचित नहीं हैं.DGP ने कहा कि अब ऐसे लोगों को हिदायत देने के बाद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी भी कार्यवाही की जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें 👉  ISBT दुष्कर्म मामलें में देहरादून पुलिस की इन्वेस्टिगेशन बुलेट ट्रेन की तर्ज़ पर गतिमान...मंगलवार को SIT सर्विलांस टीम ने दिल्ली कश्मीरी गेट बस स्टेशन से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए..

SP रुद्रप्रयाग को निर्देश- ना मानने वाले लोगों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करें:DGP

डीजीपी अशोक कुमार ने इस मामले में सबसे पहले रुद्रप्रयाग एसपी विशाखा अशोक भदाणे को सख्त निर्देश देते हुए चार धाम यात्रा के अलग-अलग पड़ाव पर नकारात्मक वीडियो बनाने वाले यूट्यूबरों पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई के आदेश पारित किए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  अन्तरराज्जीय साईबर फ्रॉड गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश…देहरादून निवासी से ₹20 लाख ऑनलाइन ठगी करने वाले 02 साइबर क्रिमिनल्स गिरफ्तार.. MP में छिपे तीसरे अभियुक्त की तलाश में राजपुर पुलिस रवाना..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें