सवा लाख से अधिक दीपों से जगमगायेगा देहरादून का परेड ग्राउंड….जिलाधिकारी दून गणतंत्र दिवस सहित दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारीयों में तत्परता से जुटी..

देहरादून: आगामी गणतंत्र दिवस की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी सोनिका ने कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउण्ड देहरादून में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के साथ ही दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए..उन्होंने कहा कि दीपोत्सव में लगभग सवा लाख से अधिक दीपों से जगमगाया जाएगा,जिसके लिए परेडग्राउण्ड में व्यवस्था बनाई जा रही है.. 

यह भी पढ़ें 👉  Big News:विधानसभा सत्र में विपक्ष के शोर शराबे के बीच सख्त धर्मांतरण और अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक हुआ पारित....

 

जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल परेडग्राउण्ड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूर्ण करें. वही कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेटिंग, विद्युत, पेयजल सहित समुचित व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए.. उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले माननीय, गणमान्यों, उच्च अधिकारीगणों की सीटिंग व्यवस्था सहित जनमानस के लिए सीटिंग व्यवस्था एवं कार्यक्रम के दौरान पार्किंग, यातायात सुरक्षा आदि समुचित व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिए.. गणतंत्र दिवस में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियों आदि कार्यक्रमों को योजनावार व्यवस्थित ढंग से कराने के साथ ही निमंत्रण के अनुसार गेट पर आने जाने की व्यवस्था एवं वाहन पार्किंग आदि सभी व्यवस्थाएं देख लें…

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन के लाख दावों के बावजूद नहीं थम रहा भू-माफियाओं का आतंक,दबंगई से ग्रामसभा की ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग से लेकर प्लॉट खरीदने वालों से धोखाधड़ी,DM ने MDDA समेत प्रशासनिक टीम को फटकार लगा प्रभावी कार्रवाई के दिये आदेश.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें