दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही और चौतरफा घेराबंदी से पार न पा सके यूपी के लुटेरे..महिला से हुई चैन लूट का 4 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा..घटना को अंजाम देने वाले 02 बदमाश गिरफ्तार..लूटी गई चैन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद..

घटना की सूचना पर तत्काल सभी थानों को अलर्ट करते हुए लुटेरों की धरपकड़ को सुनिश्चित करने की गई प्रभावी चेकिंग व घेराबंदी: एसएसपी दून

देहरादून: पटेल नगर क्षेत्र में सड़क पर चलती महिला से बाइक सवार बदमाशों द्वारा चेन लूट का 4 घंटे के अंदर दून पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना को अंजाम  देने वाले दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.. पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त मोटर बाइक भी बरामद की गई है. पुलिस के गिरफ्त में आए दोनों लुटेरे मुकर्रम और अनीस सहारनपुर यूपी के ग्राम सराय अहमद,थाना मंडी के रहने वाले हैं..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लागू हुआ सख्त नकल विरोधी कानून,नकल करने व कराने वालों को मिलेगी ये सजा...

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार शनिवार 23 मार्च 2024 को पटेलनगर क्षेत्र में सफेद अपाचे मोटरसाइकिल सवार 02 बदमाशों द्वारा एक महिला से चैन लूटने की घटना को अंजाम दिए जाने की सूचना कंट्रोल रूम से प्राप्त हुई. लूट की सूचना मिलते ही तत्काल एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में बैरियर लगाकर  सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये.ऐसे में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया गया..वही दूसरी ओर घटना के संबंध में पीड़िता श्वेता सिंह द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों के खिलाफ थाना पटेल नगर में धारा 392 IPC के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया…पुलिस द्वारा की जा रही सघन चेकिंग के दौरान जोगीवाला बैरियर पर रिस्पान की तरफ से एक अपाचे मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति कंट्रोल रूम के द्वारा बताए गए हुलिये के अनुसार आते दिखाई दिए..बेरियर पर पुलिस चेकिंग देखकर दोनों बाइक सवार पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करने लगे,लेकिन चेकिंग पर नियुक्त पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर दोनों अभियुक्त को पकड़ लिया गया..वही गिरफ्त में आए अभियुक्तों की तलाशी पर उनके क़ब्ज़े से लूटी गई चेन बरामद हुई..पुलिस पूछताछ पर अभियुक्तों ने अपना नाम मुकर्रम पुत्र इकराम ग्राम मेंहदी सराय थाना मण्डी जिला सहारनपुर उम्र- 30 वर्ष और  अनीस पुत्र अल्लारखा ग्राम सराय अहमद अली थाना मण्डी जिला सहारनपुर उम्र – 30 वर्ष बताया..

यह भी पढ़ें 👉  योगी सरकार की राह पर CM धामी, एक साल में गैंगस्टर एक्ट के तहत 445 अपराधियों पर कार्रवाई कर 175 करोड़ रुपए की संपत्ति ज़ब्त.नकल माफियाओं से लेकर गंभीर किस्म के अपराधियों पर एक्शन जारी.

बरामद माल

1. एक चैन (घटना में लूटी गई)

2.एक मोटर साइकिल सफेद कलर की (अपाचे) बिना न0 प्लेट की

गिरफ्तार अभियुक्त:

(1) मुकरम पुत्र इकराम ग्राम मेंहदी सराय थाना मण्डी जिला सहारनपुर उम्र- 30 वर्ष..

यह भी पढ़ें 👉  दून पुलिस का अपराध पर बड़ा वार..नकली नोटों की गड्डी का लालच देकर महिलाओं से ज़ेवरात ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफ़ाश. गिरफ्तार 02 शातिर अभियुक्तों के कब्जे से ठगी के क़ीमती आभूषण बरामद..गैंग के तीसरे अभियुक्त की तलाश तेज़. 

(2). अनीस पुत्र अल्लारखा ग्राम सराय अहमद अली थाना मण्डी जिला सहारनपुर उम्र – 30 वर्ष..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें