लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत चप्पे-चप्पे पर हैं दून पुलिस की नज़र..SSP देहरादून के निर्देश पर जनपद की सीमाओं व आंतरिक बैरियर्स पर लगातार जारी हैं सघन चैकिंग अभियान.. 

  देहरादून: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के आवागमन तथा अवैध नशा/शराब तस्करों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने को लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा अन्य जनपदों व प्रदेशों से लगने वाले चौकी क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाये जाने के लिए कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं..इसी क्रम में  27 फ़रवरी 2024 को जनपद देहरादून की एएनटीएफ व थाना क्लेमेंटाउन की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय बॉर्डर आशारोड़ी पर स्नाइपर डाॅग को साथ लेकर अवैध मादक पदार्थों की चैकिगं की गई.. चेकिंग के दौरान मादक पदार्थो की बरामदगी व रोकथाम के लिए जनपद में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों, रोडवेज की बस, टैक्सी, प्राइवेट वाहन इत्यादि की सघनता से चैकिंग की गई..देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव को शांति और कानून सुर5 के दायरे में सकुशल संपन्न करना ही दून पुलिस की प्रमुख प्राथमिकता है.. इसी क्रम में जनपद पुलिस का यह अभियान लगातार जारी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर डकैती कांड का कुख्यात इनामी अपराधी दून पुलिस की गिरफ्त में....अभियुक्त के कब्जे से लूटी गई ज्वैलरी बरामद..04 अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर ज़ेल भेजा गया...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें