IMA पासिंग आउट परेड को लेकर देहरादून पुलिस का कड़ा सुरक्षा घेरा,SSP ने खुद मोर्चा संभाल लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा..

देहरादून: आगामी 10 जून 2023 को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड का आयोजन है. ऐसे में इस ऐतिहासिक परेड के मध्यनजर सेना और दून पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से IMA कैंपस के चारों तरफ आसमा से लेकर जमीन तक कड़ा सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है.हाई लेवल की इस सिक्योरिटी का जायजा लेने खुद गुरुवार शाम देहरादून DIG/SSP दिलीप सिंह कुंवर IMA परिसर पहुंचे.इस दौरान उन्होंने सिविल पुलिस की तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ ही IMA (इंडियन मिलट्री एकैडमी) के आलाधिकारियों के साथ मुलाकात कर इस हाई लेवल की सिक्योरिटी मसले पर बेहतर सामंजस्य बनाकर वार्ता की.

यह भी पढ़ें 👉  सफलता: उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग का हुआ आईपीएस  (IPS )में सिलेक्शन..UPSC CSE Result में 178 रैंक..इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं कुहू..

IMA POP की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही कतई बर्दाश्त नहीं:DIG/SSP

10 जून 2023 को होने वाली IMA पासिंग ऑउट परेड़ को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए देहरादून SSP ने सुरक्षा इंतज़ामों एवं यातायात व्यवस्था का स्वयं निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने  सर्वप्रथम IMA के सम्बंधित अधिकारीगणों के साथ विस्तृत चर्चा की. तदोपरांत संबंधित अधिनस्थों को व्यापक रूप से चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाए जाने के लिए दिशा निर्देश दिए.इसके पश्चात  एसएसपी दलीप सिंह कुँवर द्वारा सभी संबंधित चेकिंग पाइंटों पर स्वयं जाकर चलाये जा रहे अभियान का भी निरीक्षण किया.IMA POP परेड से संबंधित मामले में एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए पुलिस तंत्र को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के कड़े निर्देश दिए है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस बात का भी पूरी तरह खयाल रखा जाए कि आम जनमानस को भी किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े.इस दौरान CO CITY, CO DALANWALA , SHO प्रेमनगर व SHO कैंट तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत:टोंस नदी में कार गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें