खनन माफियाओं का आतंक, पुलिस जवान पर चढ़ाया ट्रैक्टर, हालत गंभीर.. खनन माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा:एसएसपी

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में खनन माफियाओं का आतंक किस क़दर सिर चढ़कर बोल रहा है. इसका ताजा उदाहरण थाना कैंट क्षेत्र में एक जानलेवा हमले के रूप में सामने आया है.जानकारी के अनुसार रविवार तड़के थाना कैंट तैनात सिपाही मनोज ने जब इलाकें में खनन सामग्री चोरी कर भाग रहे ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया तो वाहन चालक ने ट्रैक्टर ही सिपाही पर चढ़ा दिया.इस जानलेवा हमले से सिपाही मनोज बुरी तरह घायल हो गया है. फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. जहां उसकी हालत की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.उधर इस घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी/DIG दलीप सिंह कुंवर अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने उपचारधीन सिपाही के परिवार को ढाढ़स देते हुते हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया. इतना ही नहीं एसएसपी ने तत्काल ही जानलेवा हमलावर को गिरफ्तार करने के साथ ही खनन माफियाओं की धरपकड़ के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग्: कांग्रेस ने कई सीटों पर किया बड़ा बदलाव. *देखिए नई लिस्ट*

गनीमत रही समय पर सूचना मिलते ही उपचार के लिए सिपाही को अस्पताल पहुंचाया गया:थाना कैंट

कैंट थाना प्रभारी विनय कुमार के  मुताबिक सिपाही मनोज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था.इसी दौरान नदी से खनन सामग्री चोरी कर आ रहे एक ट्रेक्टर को रुकवाने का जब सिपाही ने प्रयास किया तो  चालक ने ट्रैक्टर रोकने की बजाए पुलिस कर्मी पर वाहन चढ़ाते हुए मौके से फरार हो गया. ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर घायल पुलिस कर्मी सड़क पर गिरकर तड़फने लगा.गनीमत रही कि  आसपास के लोगों ने पुलिस को समय रहते सूचना दी.जिसके  तत्काल बाद बुरी तरह जख्मी सिपाही मनोज अस्पताल पहुंचाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  सम्मान: कांवड़ ड्यूटी में मुस्तेद रहकर कर्तव्य-निष्ठा निर्वहन करने पर दो महिला पुलिस कर्मियों को मिला पुरस्कार.. ऋषिकेश कांवड़ मेला व्यवस्था निरीक्षण के दौरान एसएसपी दून ने उत्साहवर्धन कर दिया सम्मान..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें