
SSP दून बोले :मेरा वादा है जो भी इस हत्याकांड में शामिल है,उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई देहरादून पुलिस सुनिश्चित करेगी..
SSP देहरादून ने छात्र अभिभावकों से की अपील- बच्चों को जरूर से ज्यादा पैसा और सुविधाएं ना दे.
देहरादून : थाना प्रेम नगर के अंतर्गत केहरी गांव स्थित एक प्राइवेट शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले बीटेक छात्र दिव्यांशु क़ी हत्या मामले में फरार चल रहें अभियुक्तों की गिरफ्तारी मांग को लेकर पीड़ित परिवार और किसान नेता राकेश टिकैत शुक्रवार (3 अप्रैल 2026)को मुजफ्फरनगर (यूपी )से धरना/प्रदर्शन करने देहरादून पहुंचे..इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन से फरार चल रहे हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों को नशा सप्लाई करने वाले ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की.. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल स्वयं पीड़ित परिजनों और किसान नेताओं के पास सुनवाई करने धरना स्थल में पहुंचे.. शिकायत पक्ष क़ी पूरी मांग सुनने के बाद एसएसपी देहरादून ने सभी को आश्वासन देते हुए बताया कि देहरादून पुलिस इस केस में पुरे प्रोफेशनल तरीके से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि जो लोग भी इस हत्याकांड में शामिल है,उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने कहा क़ी फरार अभियुक्तों क़ी गिरफ्तारी को लेकर पहले उनकी तरफ से ₹25000/- का इनाम रखा गया था,जिसे अब बढ़ाकर ₹50,000-₹50000 कर दिया गया है..वही इसके अतिरिक्त एसएसपी ने यह भी कहा अवैध नशा बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए देहरादून पुलिस सहित पुरे उत्तराखंड क़ी पुलिस युद्धस्तर कार्रवाई कर हर संभव प्रयास कर रहीं है..राज्य पुलिस देवभूमि उत्तराखंड को नशा(ड्रग्स )मुक्त बनाने के लिए वचनबद्ध है.
SSP देहरादून ने छात्र अभिभावकों से की अपील- बच्चों को जरूर से ज्यादा पैसा और सुविधाएं ना दे.
एसएसपी ने शिकायतकर्ताओं और अभिवाहकों से अपील करते हुए कहा की पढ़ने वाले छात्रों में अधिकांश बार प्राय:देखा गया कि उनके अभिवाहकों द्वारा उनको घूमने-फिरने के लिए महंगी महंगी गाड़ियां और खाने पीने के लिए खूब पैसा दिया जाता है,जिसकी वजह से भी कई बार गलत आदतें और अपराध होने की आशंका बढ़ती है.अभी हाल के दिनों में देहरादून के राजपुर क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में खाने-पीने गये छात्रों का ₹40000/- का बिल बना,जिसको लेकर उन्ही छात्रों ने वाद-विवाद करते हुए पहले रेस्टोरेंट कर्मियों से मारपीट की,और फिर अगली सुबह रेस्टोरेंट के लोगों के साथ सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग कर मॉर्निंग वॉक पर जा रहे पूर्व ब्रिगेडियर साहब को गोली मार दी, जिससे उनकी दुःखत मौत हो गई. इस घटना में भी देखा गया कि खाने-पीने में एक रात में इतना पैसा खर्च करना कहीं ना कहीं अपराधिक घटनाओं को बढ़ावा देता है.. ऐसे में अभिवाहक पढ़ने वाले अपने बच्चों को अगर मात्र जरूरत के अनुसार ही सुविधा उपलब्ध कराये तो अच्छा रहेगा..
कॉलेज छात्र वर्चस्व की लड़ाई में दिव्यांशु की हुई थी मारपीट में मौत.
बता दें बीते दिनों थाना प्रेम नगर के अंतर्गत केहरी गांव स्थित एक प्राइवेट शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले मुजफ्फरनगर निवासी बीटेक छात्र दिव्यांशु की उसी के कॉलेज में पढ़ने वाले दूसरे गुट के छात्रों द्वारा छात्र वर्चस्व की लड़ाई में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी.इस घटना में देहरादून पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर घटना में शामिल कुछ आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.हालाँकि अभी भी इस हत्याकांड के आरोपी अन्य आरोपी छात्र फरार चल रहे हैं,जिनकी पुलिस तलाश कर रही है..









