
देहरादून : राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था में सुधार लाने की दृष्टिगत एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा भारी संख्या में इंस्पेक्टर और दरोगाओं के देर रात ट्रांसफर किए हैं.शिक्षण संस्थानों के हब कहे जाने वाले थाना प्रेम नगर क्षेत्र में विशेष कर कानून व्यवस्था बेहतर करने के दृष्टिगत सब-इंस्पेक्टर कुंदन राम को हटाकर इंस्पेक्टर नरेश राठौर को थाना प्रेम नगर का नया प्रभारी बनाया गया है. सब-इंस्पेक्टर कुंद्रन राम को मानव अधिकार प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय में भेजा गया है. वही राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत कुठला गेट पुलिस चौकी का नया प्रभारी सब-इंस्पेक्टर प्रवीण सैनी को बनाया गया है. पिछले दिनों इसी क्षेत्र में एक बार/पब में नाइट पार्टी में मारपीट के बाद सड़क पर अंधाधुन फायरिंग हुई थी,जिसमें ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की जान गई थी. इस घटना में पुलिस लापरवाही के चलते कुठला गेट चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया गया था. वहीं ऋषिकेश के अंतर्गत आईडीपीएल पुलिस चौकी का नया प्रभारी सब-इंस्पेक्टर विवेक राठी को बनाया गया है.. सब-इंस्पेक्टर विवेक राठी इससे पहले धर्मावाला पुलिस चौकी इंचार्ज थे..बता दें की पिछले दिनों ऋषिकेश के अंतर्गत हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में अवैध रूप से जुआ/कैसीनो और नशा संचालन के मामले में आईडीपीएल की पूरी चौकी को सस्पेंड किया गया था..
एसएसपी देहरादून द्वारा आज 2 अप्रैल 2026 को 28 दरोगाओं सहित दो इंस्पेक्टर के ट्रांसफर किए गए हैं.










