ध्वस्तीकरण: ईस्ट-होपटाउन और आर्केडियां ग्रांट के अवैध निर्माण पर चला ध्वस्तीकरण का डंडा.. पुलिस को करना पड़ा भारी विरोध का सामना !

देहरादून:ईस्ट-होपटाउन और आर्केडियां ग्रांट के अंतर्गत कई स्थानों में अवैध अतिक्रमण कर निर्माण कराए गए भवनों को सरकारी आदेश अनुसार पुलिस प्रशासन ने सोमवार ध्वस्त किया. ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान पुलिस को कई जगह भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:प्रॉपर्टी बेचने के लालच में PM-CM के साथ ही देहरादून SSP को IG बताकर अखबारों में भ्रामक विज्ञापन देने वाले "प्रव्या डेवलपर्स" पर दर्ज मुकदमा..

बता दें कि वर्तमान में थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत देहरादून से पोंटा साहिब नेशनल हाईवे का कार्य गतिमान है.ऐसे में नवनिर्मित होने जा रही इस नेशनल हाईवे के अंतर्गत आने वाले अतिक्रमण कर अवैध रूप से निर्मित मकानों को JCB की मद्दत से ध्वस्त किया गया. धवस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान नेशनल हाईवे के अधिकारी एवं काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा. अवैध भवनों को ध्वस्त करने के दरम्यान पुलिस प्रशासन को कई स्थानों पर भारी विरोध का सामना करना पड़ा.लेकिन इसके बावजूद नेशनल हाईवे विकास कार्य में सरकारी आदेश को पुलिस ने सुनिश्चित किया.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केन्द्रीय संस्कृति/पर्यटन मंत्री ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 'ध्वज वंदन समारोह' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें