मौसम की मार:भारी बारिश के कारण नदी किनारे बने दो मकान जमीदोंज…पुलिस/फायर सर्विस टीम ने किया तत्काल राहत-बचाव कार्य..कोई जनहानि नहीं..आसपास के मकान खाली कराए गए..

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा मौके पर पहुंच कर लिया स्थिति का जायजा……

राहत-बचाव कार्यो में लगे पुलिस एवं फायर सर्विस के जवानों को एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश..

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित कई स्थानों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अब मानसून मौसम की मार भी सामने आ रही हैं..मुख्य मार्गो के क्षतिग्रस्त होने और बड़ी इमारतों पुस्ते गिरने के बाद रविवार (29जून 2025) को देहरादून के कारगी ग्रांट क्षेत्र में नदी किनारे बने दो मकान ढहने की घटना सामने आयी हैं. वही आसपास कर मकानों में भी दरारें आयी हैं. ऐसे में दून पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टिगत आसपास के मकानों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचा जा रहा है. उक्त घटना की सूचना पर कोतवाली पटेल नगर से पुलिस बल और फायर सर्विस की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचे कर राहत एवं बचाव कार्य किया गया.वही घटना की सूचना मिलते ही मौसम के अलर्ट पर मॉनिटरिंग कर रहे एसएसपी देहरादून अजय सिंह भी एसपी सिटी संग घटनास्थल पहुंचे और रात बचाव कार्यों का जायजा लेकर फोर्स को आवश्यक निर्देश दिशा निर्देश दिए.. इसके साथ ही मौके पर सुरक्षा के दृष्टिगत एसएसपी दून द्वारा आसपास के मकानों को खाली कराने और मौके पर भीड़ नियंत्रित हेतु समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए.ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके..

यह भी पढ़ें 👉  सराहनीय:कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने दून यूनिवर्सिटी छात्र-छात्राओं से इंटरेक्शन करने पहुँचे SSP देहरादून…सामाजिक सुरक्षा में सुधार और अपराधों में रोकथाम के लिये पुलिस एवं समाज के मध्य सहयोग को बताया अहम…

पुलिस जानकारी के अनुसार उक्त घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है. मौके पर 02 मकान ढह गये है.जबकि पास स्थित 02 मकानों में दरार आयी है.ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा आसपास के 10 मकानों को खाली कराया गया है.और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. मौके पर भीड़ नियंत्रण हेतु पीएसी बल को नियुक्त किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के विस्तार पर की चर्चा.. जौलीग्रांट में रात्रिकालीन हवाई सेवा आरंभ करने का किया अनुरोध...हेली सेवा पुनः प्रारंभ होने से चारधाम यात्रा होगी सुगम: CM

पुलिस के अनुसार 29/06/2025 को कोतवाली पटेल नगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से कारगीग्रांट क्षेत्र में नदी के किनारे बने दो मकानों के ढहने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा मौके पर उपस्थित पुलिस बल तथा फायर सर्विस के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी देहरादून द्वारा आसपास के मकानों को खाली कराने तथा मौके पर भीड़ नियंत्रित हेतु समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:  जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश देहरादून शहर में होटल, रेस्टोरेंट व मांस की दुकानों सहित खाद्य सामग्री प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ औचक निरक्षण कर जांच की कार्यवाही..11 चालान के अलावा अनियमितताओं वाले प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी…

घटना में टूटे मकान के स्वामी :-

1- शाहिद अंसारी पुत्र रईस निवासी करगी ग्रांट मदीना मस्जिद वाली गली देहरादून
2- शहीद इद्रिशी पुत्र मोहम्मद असगर निवासी उपरोक्त

दरार आये हुऎ मकान :-

1- गुलजर अंसारी पुत्र गुलफाम
2- मुस्तकीम पुत्र शाहजहां निवासी उपरोक्त

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें