प्रदेश में 7 फरवरी तक निकायों में होंगे शपथ ग्रहण कार्यक्रम..शहरी विकास मंत्री ने दी जानकारी..

मेयर,पालिका अध्यक्ष,पंचायत अध्यक्ष सहित निगम के पार्षद,सभासदों को 06 और 07 फरवरी तक शपथ दिलाई जाएगी..शहरी मंत्री

देहरादून: उत्तराखंड के निकायों चुनाव में निर्वाचित होने वाले जनप्रतिनिधियों के शपथ समारोह का कार्यक्रम आगामी 6 और 7 फरवरी को आयोजित होने जा रहा है.इस विषय में उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जानकारी देकर बताया कि समस्त निकायों में 07 फरवरी तक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे.उन्होंने बताया कि समस्त नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में निकाय चुनाव में विजयश्री पाने वाले मेयर,पालिका अध्यक्ष,पंचायत अध्यक्ष सहित निगम के पार्षद, सभासदों की शपथ 07 फरवरी तक दिलाई जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार पुलिस का "ऑपरेशन मुक्ति अभियान" ला रहा बच्चों के चेहरों पर मुस्कान,भिक्षावृत्ति से मुक्त करा अब तक 263 बच्चों का स्कूलों में दाखिला..भिक्षा नहीं शिक्षा देकर घर रोशन करने की पहल.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें