उत्तराखण्ड STF को मिली बड़ी सफलता: पार्षद प्रकाश धामी के सनसनीखेज हत्याकांड का ईनामी अंतरराज्यीय शूटर-रिंकू उर्फ पंडित गिरफ्तार.. अभियुक्त पर म0प्र0,उ0प्र0 और उत्तराखण्ड में हत्या,लूट,डकैती,रंगदारी और गैंगस्टर के दर्जनभर मुकदमें….

STF द्वारा सुनियोजित कार्यवाई करते हुए पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड के ₹25,000 के इनामी आरोपी/शूटर रिंकू शर्मा उर्फ पंडित को रुद्रपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया..लंबे समय से फरार चल रहे इनामी/भगोड़े अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत उत्तराखण्ड एसटीएफ को मिली महत्वपूर्ण सफलता..

देहरादून/रुद्रपुर: “ऑपरेशन प्रहार” के तहत उत्तराखंड एसटीएफ को आज सुबह (तड़के) उस वक्त बड़ी सफलता मिली,जब वर्ष 2020 में हुए पार्षद प्रकाश ध्यानी हत्याकांड के आरोपी अंतरराज्यीय शूटर- रिंकू शर्मा उर्फ पंडित को रुद्रपुर( उधम सिंह नगर) क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया.. अभियुक्त रिंकू शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर  ₹25000 का इनाम घोषित था.पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आये कि यह हत्या राजनीतिक रंजिश एवं क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम थी.हत्या को अंजाम देने के लिए मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के पेशेवर शूटरों को लगभग ₹4 लाख की सुपारी दी गई थी.इस प्रकरण में पुलिस द्वारा पूर्व में 07 आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस अब तक 07 में से 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी,जबकि शूटर  रिंकू शर्मा उर्फ पंडित घटना के बाद से ही फरार चल रहा था.ऐसे में उत्तराखंड एसटीएफ ने सुनियोजित तरीके से कार्यवाई करते हुए पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड के इनामी (₹25 हजार)आरोपी एवं शूटर रिंकू शर्मा उर्फ पंडित को 8 अप्रैल 2026 की सुबह तड़के ही इलाकें की घेराबंदी कर रुद्रपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया.. STF के अनुसार 32 वर्षीय शूटर रिंकू शर्मा उर्फ़ पंडित,मध्य प्रदेश के जिला-मुरैना,जग्गा का पुरा,थाना -डिमनी क्षेत्र का रहने वाला है. अभियुक्त के विरुद्ध मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में हत्या,लूट, डकैती, क़त्ल का प्रयास और रंगदारी-वसूली सहित गैंगस्टर के करीब 01 दर्जन मुकदमें पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं..

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन जरूरी: देहरादून पुलिस का सत्यापन को लेकर ताबड़तोड़ एक्शन जारी..शहरी क्षेत्र के 38 मकान मालिकों पर ₹3 लाख 80 हजार का जुर्माना..

विशेष रणनीति बनाकर,तकनीकी सर्विलांस,मानव स्रोतों और भौतिक साक्ष्यों का लगातार विश्लेषण कर STF आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी बनाए थी:STF, SSP

 उत्तराखंड STF, एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्षद- प्रकाश धामी हत्याकांड उत्तराखंड के चर्चित जघन्य अपराधों में से एक था. इस हत्या में शामिल आरोपी पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था,और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था.ऐसे में फरार इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ द्वारा विशेष रणनीति बनाकर तकनीकी सर्विलांस,मानव स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं और  भौतिक साक्ष्यों का लगातार विश्लेषण किया जा रहा था.पिछले लगभग एक माह से एसटीएफ की टीम इस आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी बनाए हुए थी. एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आज (08 अप्रैल 2026)प्रातः तड़के विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि उक्त इनामी शूटर रुद्रपुर क्षेत्र में मौजूद है,जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसटीएफ टीम और  कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सघन घेराबंदी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया.सटीक रणनीति और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने इनामी आरोपी रिंकू शर्मा उर्फ पंडित को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की. STF, एसएसपी अजय सिंह ने आगे बताया कि वर्ष 2020 में हुए पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड में यह आरोपी एक पेशेवर शूटर के रूप में शामिल था,जिसे साजिश के तहत सुपारी देकर हत्या में शामिल किया गया था..गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में हत्या,लूट, डकैती, क़त्ल का प्रयास और रंगदारी-वसूली सहित गैंगस्टर के करीब 01 दर्जन मुकदमें पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं..

यह भी पढ़ें 👉  STF का शिकंजा:मैक्स लाईफ इंश्योरेंस के नाम पर 95 लाख की ठगी करने वाले राष्ट्रीय गिरोह के दो और क्रिमिनल दिल्ली से गिरप्तार..

 ऑपरेशन प्रहार के तहत जघन्य अपराधों में वांटेड/ईनामी अपराधीयों को गिरफ्तार करने का  अभियान जारी रहेगा:एसएसपी, STF..

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत जघन्य अपराधों में वांछित एवं फरार इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें 👉  Well done STF: डॉक्टरों की फ़र्जी डिग्री तैयार करने वाला यूपी हिस्ट्रीशीटर-इमलाख राजस्थान में दबोचा गया..भंडाफोड़ के बाद से था फ़रार..

पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड की घटना पूरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी..

  पुलिस के अनुसार 12 अक्टूबर 2020 को उत्तराखण्ड के रुद्रपुर क्षेत्र के भदईपुरा वार्ड नंबर 13 में भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश सिंह धामी की उनके घर के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.घटना के अनुसार सुबह लगभग 9 बजे एक आई-10 कार में सवार बदमाश भदईपुरा पहुंचे.एक युवक ने पार्षद धामी को घर से बाहर बुलाया और बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान कार में सवार अन्य बदमाश मौके पर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. हमलावरों की गोलियां धामी के सिर, गले और सीने में लगीं. गंभीर रूप से घायल पार्षद ने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया,लेकिन बदमाशों ने उनका पीछा कर उनकी हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी,जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी..

 गिरफ्तार अभियुक्त

रिंकू शर्मा उर्फ पंडित

पुत्र – मुकेश शर्मा

निवासी – जग्गा का पुरा

थाना – डिमनी

जिला – मुरैना (मध्य प्रदेश)

उम्र – 32..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें