सख्ती: पलटन बाजार में स्वयं SSP देहरादून द्वारा चलाए जा रहा हैं युद्धस्तर पर सत्यापन अभियान ..बाहरी राज्यों से आकर फड़,ठेली,दुकानों के बाहर रिंग सहित दुकानों में काम करने वाले लोगों का सत्यापन जारी..

अब तक 50 संधिक्त व्यक्तियों को हिरासत में लेकर लाया गया.. बाजार में आनी वाली महिलाओं से वार्ता कर एसएसपी ने पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिया.

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस द्वारा पलटन बाजार व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा सत्यापन अभियान..

बाहरी राज्यो से आकर फड़, ठेली, दुकानों के बाहर रिंग व दुकानों में काम करने वाले लोगो के किये जा रहे सत्यापन.

यह भी पढ़ें 👉  बिखरते परिवारों को समेटकर एक करती दून पुलिस..आंकड़ों से जानिए विगत वर्ष 2023 से अब तक पारिवारिक विवादों के निस्तारण…

देहरादून के सबसे व्यस्ततम रहने वाले पलटन बाजार में छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले के बाद पुलिस ने एकाएक सख्ती शुरू कर दी है.. मंगलवार सुबह से ही देहरादून एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में पूरे पलटन बाजार पर बाहरी राज्यों से आए लोगों का सत्यापन अभियान युद्धस्तर पर जारी है.. एसएसपी स्वयं सड़क पर उतरकर अपनी पुलिस टीम के साथ बाहरी राज्यों से आकर फड़,ठेली,दुकानों के बाहर रिंग सहित दुकानों में काम करने वाले लोगों का सत्यापन कर रहें है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा अब तक 50 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  बलात्कार के दोषी को 10 साल की सजा..

बाजार में आने वाली महिलाओं से वार्ता कर एसएसपी ने उन्हें पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिया गया..

वही सत्यापन कार्रवाई के दौरान एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने स्वयं बाजार में खरीदारी करने आने वाली महिलाओं के साथ वार्ता कर सुरक्षा से जुड़ी उनकी समस्या सुन उन्हें पूर्ण रूप से बाजार में पुलिस की ओर से सुरक्षा का भरोसा दिया.

यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प अभियान: भुड्डी में कल लगेगा बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर, ग्रामीणों को एक ही जगह मिलेंगी सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ..

 एसएससी ने व्यापारी वर्ग से अनुरोध किया है कि सत्यापन अभियान के दौरान अपना सहयोग प्रदान करें.. ताकि अराजक तत्वों पर शिकंजा कसा जा सकें..पुलिस के कार्रवाई जारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें