सत्यापन जरूरी: देहरादून सब्जी मंडी पर चला सत्यापन का चाबुक..32 बाहरी व्यक्तियों पर 03 लाख 20 हज़ार का जुर्माना..432 व्यक्तियों से पूछताछ,संदिग्ध लोगों को थाने लाया गया..

शांति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सत्यापन अभियान बदस्तूर जारी रहेगा: SSP दून

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख़्त आदेश पर लगातार राज्य में सत्यापन का अभियान व्यापक स्तर पर जारी है.. देहरादून जनपद में भी बाहरी लोगों का सत्यापन अभियान जोर-शोर से जारी है..SSP देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा युद्ध स्तर पर सत्यापन की कार्रवाई ताबड़तोड़ जारी है.. इसी क्रम में पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निरंजन पर सब्जी मंडी में 01 मई 2025 गुरुवार को सत्यापन का अभियान चलाया गया..इस कार्रवाई में बाहरी राज्यों से आए सत्यापन न करने वाले 32 लोगों का पुलिस एक्ट के तहत 3 लाख ₹20000 का जुर्माना काटा गया. वही इस कार्रवाई के दौरान 432 लोगों से पूछताछ की गई.जबकि इनमें से  संदिग्ध के लोगों को थाने में लाया गया..

यह भी पढ़ें 👉  दिनदहाड़े लूट होने की झूठी शिकायत देकर F.I.R दर्ज कराना पड़ा भारी..SSP दून के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही से सच आया सामने..अब फ़र्जी कहानी गढ़ने वाले शिकायत कर्ता सहित अन्य लोगों पर कार्रवाई..

  बता दें कि एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद मे शांति व कानून व्यवस्था सुचारू रुप से बनाए रखने एवं अपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत थाना क्षेत्र मे बाहरी राज्यों से निवासरत किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग/सत्यापन किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये.इसी आदेश के अनुपालन में 01 मई 2025 को दून पुलिस द्वारा कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के निरंजनपुर मण्डी मे बाहरी राज्यों के व्यक्तियो/किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिग के लिए वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर करीब 432 किरायेदारों/संदिग्ध व्यक्ति की चैकिंग की गयी.वही चैकिंग के दौरान अपने यहाँ काम करने वाले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन न कराने वाले 32 व्यक्तियो के पुलिस द्वारा 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 03 लाख 20 हजार रूपये का चालान किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग..रायपुर गोलीकांड में बड़ी अपडेट..हत्यारोपी मुख्य अभियुक्त कुख्यात रामवीर पुलिस मुठभेड़ में राजस्थान से गिरफ्तार…SSP देहरादून की लगातार मॉनिटरिंग..

 एसएसपी देहरादून अजय सिंह के अनुसार सत्यापन की कार्यवाही के दौरान संदिग्ध पाये गये व्यक्तियों को थाने पर लाकर उनसे आवश्यक पूछताछ कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया.सत्यापन अभियान निरन्तर रूप से आगे भी प्रचलित है..

यह भी पढ़ें 👉  सज़ा:नशा तस्कर को NDPS कोर्ट से 10 साल की कठोर कारावास की सजा..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें