भ्रष्टाचार पर विजिलेंस की कार्रवाई..उत्तराखंड रोड़वेज के सहायक महाप्रबंधक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..

उधमसिंह नगर/देहरादून: उत्तराखंड रोड़वेज में अनुबन्धित बसों को सुचारू रूप से संचालन करने के एवज़ में 09 हजार रुपये की रिश्वत लेते काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक को विजिलेंस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं..हल्द्वानी विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता से उसकी 03 अनुबन्धित बसों के सुचारू रूप से संचालन के लिए प्रति बस के हिसाब से रू. 9,000/- रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगे हाथों सहायक प्रबन्धन अनिल कुमार सैनी को ट्रैप कर गिरफ्तार किया गया हैं. आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी और अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताँछ जारी है..

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केन्द्रीय संस्कृति/पर्यटन मंत्री ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 'ध्वज वंदन समारोह' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया…

विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता की शिकायत पर आज दिनांक 17.08.2024 को सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये अनिल कुमार सैनी, सहायक महाप्रबन्धक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम काशीपुर निवासी निकट प्राइमेरी स्कूल केशवनगर थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को ट्रेप कर 09 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया हैं.. 

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: धामी सरकार का दीवाली से पहले पुलिसकर्मियों को तोहफा। पुलिसकर्मियों को मिलेगी 10हज़ार की धनराशि, ये है वजह..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें