भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का शिकंजा…बिजली विभाग का JE अपने सहयोगी (दलाल) के साथ रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार..घूसखोर JE के आवास में तलाशी और चल-अचल संपत्ति की जांच पड़ताल जारी..

देहरादून: नए भवन में बिजली का कनेक्शन लगाने के नाम पर ₹15000 की रिश्वत लेने वाले विद्युत विभाग के सब-स्टेशन हर्बटपुर (देहरादून) के JE और उसके सहयोगी (दलाल) को विजिलेंस टीम ने ट्रैप कर रंगे हाथों गिरफ्तार किया है..देहरादून विजिलेंस टीम के अनुसार आरोपी JE परवेज़ आलम की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून (विजिलेंस) की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी एंव अन्य स्थानों पर उसकी चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध जांच-पड़ताल कर पूछताछ जारी है..

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग : गंगोत्रीधाम के घाटों पर सोमवार को नही गूंजेगी घंटे घंडियाल की ध्वनि, 1नवम्बर को धाम के बाजार भी रहेंगे बंद. तीर्थपुरोहित व व्यापारियों ने लिया फैसला. ये है वजह...
Oplus_131072

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग सब-स्टेशन हरबर्टपुर (देहरादून) में नियुक्त के जेई,परवेज आलम  एवं उसके सहयोगी (दलाल) आदित्य नौटियाल को 15000/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों मंगलवार 10 सितंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया.शिकायतकर्ता की शिकायत पर 10 सितंबर को सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून (विजिलेंस) की टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये परवेज आलम जेई विद्युत विभाग सब स्टेशन हर्बटपुर देहरादून और उसके दलाल आदित्य नौटियाल निवासी विकास नगर (प्राईवेट व्यक्ति ) को शिकायतकर्ता से बिजली के कन्केशन लगाने के एवज में 15000 (पन्द्रह हजार रूपये )रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है..

यह भी पढ़ें 👉  ध्वस्तीकरण: सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त..धामी सरकार का बुल्डोजर जारी...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें