पंचायत चुनाव में पहली बार वोट करने को युवा उत्साहित..देहरादून जिले के पंचायत क्षेत्रों में 18 से 20 उम्र के 38371 युवा पहली बार करेगें वोट !.

06 विकास खंडों के पंचायत क्षेत्रों में कुल 545392 मतदाता पंजीकृत..

देहरादून :त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के लिए आगामी 24 व 28 जुलाई को दो चरणों मे मतदान होगा.. पहली बार मतदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह बना हुआ है.जिले के 06 विकास खंडों में 18 से 20 आयु के 38371 युवा मतदाता पंजीकृत है, जिसमें 18092 महिला और 20279 पुरूष मतदाता शामिल है..

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार: भूसे के ट्रकों को उत्तराखंड में एंट्री देने के नाम पर ₹10 हजार रिश्वत लेने वाले परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर को रंगे हाथ विजिलेंस टीम ने दबोचा…

06 विकास खंडों में पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशीयों की भरमार…

देहरादून जिले के 06 विकास खंडों में जिला पंचायत सदस्य के 30 पदों के लिए 113 प्रत्याशी मैदान में है.. जबकि सदस्य क्षेत्र पंचायत के 220 पद है.. सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए 698 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.जबकि प्रधान ग्राम पंचायत के 409 पद है। इसमें कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद 1018 प्रत्याशी प्रधान पद के लिए चुनाव लड रहे है। वहीं सदस्य ग्राम पंचायत के 3397 पद है। इसमे अधिकांश पद निर्विरोध निर्वाचित हो गए और कुछ पदों पर नामांकन ही नही हुआ है, जबकि 1556 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.

यह भी पढ़ें 👉  गंगा घाटों पर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह दून पुलिस की गिरफ्त में..गैंग के 10 सदस्य गिरफ्तार…नकदी सहित चोरी का माल बरामद..

06 विकास खंडों के पंचायत क्षेत्रों में कुल 545392 मतदाता पंजीकृत..

देहरादून जिले के 06 विकास खंडों के पंचायत क्षेत्रों में कुल 545392 मतदाता पंजीकृत है। इसमें 262639 महिला, 282739 पुरूष और 14 अन्य मतदाता शामिल है। इसमें 1679 दिव्याग और 38371 युवा मतदाता भी शामिल है। पंचायत क्षेत्रों में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए युवा मतदाताओं में खासा उत्साह बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: उत्तराखंड STF की मैनुअल पुलिसिंग का दिखा कमाल..बिहार के कुख्यात सुबोध गैंग का बड़ा बदमाश गिरफ्तार.. हत्या और करोड़ों की ज्वैलरी लूट का था वांटेड :STF..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें