केदारनाथ-गौरीकुंड क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश में 07 लोगों की मौत..दुर्गम घटना वाले क्षेत्र में रेस्क्यू पर SDRF और NDRF ..

देहरादून/रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा  हादसा हो गया, जब केदारनाथ रूट पर आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया.. इस दुःखत हादसें में एक मासूम बच्ची सहित 07 लोगों की मौत की आशंका जताई गई है..यह घटना सुबह लगभग 5:30 बजे की बताई जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खराब मौसम को इस दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है.हेलीकॉप्टर में कुल 07 लोग सवार थे..

यह भी पढ़ें 👉  कलेक्ट्रेट जन सुनवाई कार्यक्रम में सरकारी और गैर सरकारी भूमियों पर कब्ज़े वाली शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी दून सख़्त..सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर निस्तारण के कड़े निर्देश..प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना घोटालें पर DM की कार्यवाही की जमकर प्रशंसा.. 

घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF व NDRF की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं. SDRF व NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं. घटनास्थल कठिन और दुर्गम जंगल क्षेत्र में होने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून डकैती कांड अपडेट: दून पुलिस को डकैती की घटना के मिले ठोस सबूत..गैंग को किया गया चिन्हित..गिरफ्तारी/बरामदगी के लिए गैर प्रांतों में लगातार ताबड़तोड़ दबिश…जल्द होगा पर्दाफ़ाश: SSP

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें