गिरफ्तारी:ऋषिकेश में प्रेमिका को मौत के घाट उतार फरार चल रहें हत्यारें को दून पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा…

SSP देहरादून के सटीक रणनीति के तहत SOG टीम ने धरपकड़ में सफलता हासिल की ..

देहरादून : ऋषिकेश के शिवाजी नगर में अपनी प्रेमिका को गोली मारकर मौत के घाट उतारकर फरार हुए हत्यारोपी अभियुक्त- सुरेश गुप्ता को देहरादून पुलिस (SOG )ने ज़िला सहारनपुर (यूपी) के छुटमलपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है.. एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने इस हत्या प्रकरण में एक सटीक रणनीति के तहत फरार चल रहें हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी के नेतृत्व में SOG टीम को सौंपी थी.. इसी निर्देश के तहत SOG टीम ने दिन-रात एक कर हत्या के अभियुक्त सुरेश गुप्ता को उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के अंतर्गत छुटमलपुर ग्रामीण इलाके से ढूंढ निकाल गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा पुलिस से पहले दून पुलिस को मिली सफलता:दिनदहाड़े बुजुर्ग से 5 लाख लूट मामले में मुरादाबाद का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,दूसरा फरार,तलाश जारी..

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के अनुसार 31-01-2026 की रात्री में कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत शिवाजी नगर गली न0-11 में किराये पर रह रही एक महिला प्रीति की अभियुक्त द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त सुरेश गुप्ता को छुटमलपुर सहारनपुर, उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस कर्मियों के लिए सोशल मीडिया 2024 की नई एडवाइजरी जारी..ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया एक्टिविटी पर प्रतिबंध..नई पॉलिसी का पालन करना सभी पुलिसकर्मीयों के लिए अनिवार्य..जानिए नई पॉलिसी के तहत क्या करना है,और क्या नहीं…

गिरफ्तार अभियुक्त
सुरेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय लालामल गुप्ता निवासी ग्राम दरगाहपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार हाल निवासी आवास विकास कालोनी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस के कई विधायक पाला बदलने क़ी चर्चाएं..खड़गे की सभा के बाद शुरू हुई बगावत !..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें