प्रेमनगर हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा,पत्नी ही निकली हत्या की मास्टरमाइंड!..अवैध संबंधों का राज खुलने के डर से प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या,शराब पिलाने के बहाने जंगल ले जाकर चाकू से गला रेता..

पति क़ो शराब पिलाने के बहाने जंगल ले गई पत्नी…फोन में खुला अवैध रिश्ते का राज..

देहरादून: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में हुई सनसनीखेज हत्या का दून पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक मदन मुखिया की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी लल्लन शर्मा के साथ मिलकर की थी। दोनों के बीच करीब तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पुलिस जानकारी के अनुसार 03 अक्टूबर को मांडूवाला स्थित डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में खाई में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त 38 वर्षीय मदन मुखिया के रूप में की। मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मजदूरों का सत्यापन किया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

यह भी पढ़ें 👉  दून पुलिस का शिकंजा: गैंगस्टर कपिल देव की लाखों की संपत्ति सीज़..देर रात जिला प्रशासन व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही..

जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिला और मांडूवाला बाला सुंदरी मंदिर के पास से लल्लन शर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने मृतक की पत्नी मीना के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू झाड़ियों से बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में UCC के सफ़ल क्रियान्वयन को लेकर पुलिस विभाग की तैयारियां शुरू..वर्कशॉप आयोजित कर DGP द्वारा पुलिस अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं धार्मिक पदाधिकारियों से UCC के विभिन्न विधिक बिन्दुओं पर परिचर्चा की गई..

फोन में खुला अवैध रिश्ते का राज

पुलिस के मुताबिक, लल्लन और मीना के बीच पिछले 2-3 वर्षों से प्रेम संबंध था। घटना से दो दिन पहले मदन ने लल्लन का मोबाइल फोन चेक किया, जिसमें उसे अपनी पत्नी और लल्लन की फोटो/वीडियो दिखाई दिए। इसके बाद मदन ने दोनों को जान से मारने और उनके संबंधों की जानकारी परिवार व अन्य लोगों को बताने की धमकी दी।

पुलिस के जांच पड़ताल के अनुसार, इसी डर और बदनामी के चलते दोनों ने मदन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

शराब पिलाने के बहाने जंगल ले गई पत्नी

योजना के तहत मीना अपने पति मदन को शराब पिलाने के बहाने डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में ले गई। वहां मदन के नशे में होने के बाद मीना और लल्लन ने कथित तौर पर धारदार चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई: पत्रकार योगेश डिमरी पर जानलेवा हमला करने वाले शराब माफियां को पुलिस ने किया गिरफ्तार…गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अन्य शराब  माफियाओं पर भी शिकंजा करने की तैयारी…

हत्या के बाद दोनों ने शव को जंगल से नीचे खाई में फेंक दिया और चाकू को पास की झाड़ियों में छिपा दिया।

पुलिस ने मामले में लल्लन शर्मा और मृतक की पत्नी मीना देवी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:..

  1. लल्लन शर्मा, उम्र 23 वर्ष
  2. मीना देवी, उम्र 30 वर्ष

बरामदगी: हत्या में प्रयुक्त एक चाकू।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें