एक्शन :शराब दुकानों पर देर रात छापा,खामियां बेहिसाब… फिर भी कार्रवाई का इंतजार!

ओवररेटिंग की पुष्टि, 42 बोतलों के बैच नंबर रिकॉर्ड से नहीं मिले… अनधिकृत सेल्समैन, रेट लिस्ट गायब और स्टॉक रजिस्टर भी अपडेट नहीं..

देहरादून: शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने देर रात बड़ी स्ट्राइक की। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर अलग-अलग मजिस्ट्रेट टीमों ने शहर की दर्जनों शराब दुकानों पर एक साथ छापेमारी कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। जांच में कई दुकानों पर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, लेकिन मौके पर कार्रवाई के बजाय रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी और एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में माजरा, पटेलनगर और आईएसबीटी क्षेत्र में जांच की गई। आईएसबीटी स्थित शराब की दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायत की पुष्टि हुई। जांच में दुकान पर रखी 42 शराब की बोतलों के बैच नंबर उपलब्ध अभिलेखों से मेल नहीं खाए। दुकान पर अनधिकृत सेल्समैन भी मिले और निर्धारित रेट लिस्ट तक चस्पा नहीं थी।

यह भी पढ़ें 👉  22 जनवरी: श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन देहरादून में भी निकलेगी भव्य शोभा यात्रा.. देहरादून पुलिस ने जारी किया यात्रा का यातायात सहित डायवर्जन व पार्किंग प्लान.

प्रेमनगर क्षेत्र में एसडीएम मुख्यालय रविंद्र ज्वांठा के नेतृत्व में हुई जांच में शराब दुकान का स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। यहां भी अनधिकृत सेल्समैन पाए गए। टीम ने स्टॉक और संबंधित अभिलेखों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की।

वहीं जाखन और राजपुर रोड क्षेत्र में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद एवं हर्षिता सिंह के नेतृत्व में हुई छापेमारी में भी कई दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं मिला। रेट लिस्ट और आबकारी विभाग का शिकायत नंबर प्रदर्शित नहीं था। अनधिकृत सेल्समैन मिलने के साथ ओवररेटिंग के मामले भी सामने आए।

यह भी पढ़ें 👉  राजनीति की पिच के साथ, क्रिकेट के मैदान में CM धामी की ताबाडतोड़ बल्लेबाजी. बनाएं 14रन, लौटे नाबाद, टीमCM11 विजयी..

यानी एक ही रात की कार्रवाई में ओवररेटिंग से लेकर रिकॉर्ड में गड़बड़ी और अनधिकृत सेल्समैन तक कई खामियां उजागर हुईं। जिला प्रशासन की टीमों ने स्टॉक, बिक्री अभिलेख, बैच नंबर, निर्धारित बिक्री दर, रेट लिस्ट और सेल्समैन की वैधता समेत तमाम बिंदुओं की जांच की।

अब बड़ा सवाल यह है कि जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद संबंधित दुकानों पर नियमानुसार कार्रवाई कब होती है? जिला प्रशासन की ओर से फिलहाल आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार करने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी आपदा: हर्षिल और गंगोत्री क्षेत्र से यात्रियों का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..आपदा क्षेत्र धराली में फंसे लोगों को चिनूक और MI-17 हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचाने का कार्य जारी..

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब की बिक्री, अनधिकृत व्यक्तियों से बिक्री और अभिलेखों में अनियमितता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को नियमित औचक निरीक्षण और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

देर रात की इस छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप जरूर मचा, लेकिन जांच में सामने आई खामियों पर कार्रवाई का असर अब अगली कार्रवाई पर निर्भर करेगा।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें