Good News:स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को ग्लोबल मंच..जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में 126 युवाओं को मिला रोजगार..डीएम का निर्देश-‘मार्केट डिमांड’ के हिसाब से अपडेट हों ट्रेनिंग और ट्रेड्स..


जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण, नई तकनीक और आधुनिक आईटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर दिया जोर..


देहरादून: युवाओं को बदलते रोजगार बाजार की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित कर स्थानीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने कौशल विकास पर फोकस बढ़ा दिया है। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को प्रशिक्षण व्यवस्था को ‘मार्केट डिमांड’ के अनुरूप अपडेट करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिले के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली रोजगार की उपलब्धि भी सामने आई। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 126 युवाओं को जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में रोजगार के अवसर मिले हैं। इनमें 75 युवाओं का चयन जापान में केयर गिवर, एक युवा का जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र तथा 30 युवाओं का सऊदी अरब में वेयरहाउस मैनेजमेंट के लिए हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रायपुर पुलिस के अभियान ने अपनों से बिछड़े नौनिहालों को मिला-चेहरे में लौटाई मुस्कान.. परिजनों और महाराष्ट्र पुलिस ने दून पुलिस का जताया आभार..


मार्केट डिमांड के अनुसार तैयार हों युवा:
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि युवाओं को केवल पारंपरिक ट्रेड्स तक सीमित रखने के बजाय उन्हें नई तकनीकों, आधुनिक उद्योगों, स्टार्टअप और बदलते रोजगार बाजार के अनुरूप तैयार किया जाना जरूरी है। उन्होंने सिडकुल और उद्योग विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर नियमित कार्यशालाएं आयोजित करने तथा औद्योगिक संस्थानों की वास्तविक जरूरतों के आधार पर प्रशिक्षण की ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
डीएम ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों यानी आईटीआई में संचालित पाठ्यक्रमों की समीक्षा करने और उन्हें वर्तमान ‘मार्केट डिमांड’ के अनुसार अपडेट करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण ऐसा हो, जिससे युवाओं को कोर्स पूरा करने के बाद रोजगार के लिए अतिरिक्त संघर्ष न करना पड़े और उनकी स्किल सीधे उद्योगों की जरूरत से जुड़ सके।
वही पीएम सेतु योजना से आधुनिक होंगे आईटीआई
बैठक में ‘पीएम सेतु योजना’ के तहत सरकारी आईटीआई और एनएसटीआई संस्थानों के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को आधुनिक मशीनों और तकनीकी उपकरणों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ औद्योगिक इकोसिस्टम की समझ भी दी जानी चाहिए।उन्होंने प्रशिक्षण संस्थानों और उद्योग जगत के बीच मजबूत कनेक्टिविटी विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि इंडस्ट्री की सक्रिय भागीदारी से युवाओं को तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक अनुभव और प्रोफेशनल नेटवर्क—तीनों का लाभ मिल सकेगा।
वही स्थानीय स्किल से ग्लोबल रोजगार तक फोकस
जिला प्रशासन का जोर अब कौशल विकास को केवल प्रशिक्षण तक सीमित रखने के बजाय उसे रोजगार से सीधे जोड़ने पर है। इसके तहत स्थानीय उद्योगों की जरूरत, राष्ट्रीय स्तर की नौकरियों और विदेशों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखकर नए ट्रेड्स और प्रशिक्षण मॉड्यूल विकसित करने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
युवा रोजगार संबंधित इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला सेवायोजन अधिकारी ममता, आईटीआई प्रधानाचार्य अनुपमा भंडारी, दीपक चौधरी, अनिल पुंडीर, उद्योग प्रतिनिधि एवं समिति अध्यक्ष अरुण नैथानी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  STF का शिकंजा: इंदिरा सिक्योरिटी के नाम पर करोडों रुपये के राष्ट्रीय घोटालें से जुड़े 02 और बड़ी गिरफ्तारियां दिल्ली से..फर्जी GST फर्म एवं Fake इंपोर्ट एक्सपोर्ट कोड का भी घोटाला.फर्जी कंपनी के खाते में संदिग्ध 6.33 करोड़ का ट्रांजैक्शन..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें