देहरादून की गड्ढायुक्त सड़कों पर प्रशासन का दावा..15 अक्टूबर तक हर हाल में पैचवर्क का अल्टीमेटम, लापरवाही पर विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय..

मुख्यमंत्री निर्देशानुसार तय समय सीमा 15अक्टूबर तक़ क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने पर जोर :जिलाधिकारी.


देहरादून: मानसून की बारिश के बाद देहरादून जनपद की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कें गड्ढों से बदहाल हैं। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की इस स्थिति को लेकर अब जिला प्रशासन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों पर सख्ती बढ़ा दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन ने 15 अक्टूबर तक सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की पैच मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा में सड़कें दुरुस्त नहीं हुईं तो संबंधित विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि जनपद में लोक निर्माण विभाग (PWD), राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और PMGSY सहित संबंधित विभागों के अंतर्गत क्षतिग्रस्त मार्गों की पैच मरम्मत का कार्य संचालित किया जा रहा है।
प्रशासन की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क मरम्मत के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा कराया जाए। विशेष रूप से प्रमुख मार्गों और उन स्थानों पर प्राथमिकता से पैचवर्क करने को कहा गया है, जहां सड़क की खराब स्थिति के कारण यातायात और जनसुरक्षा प्रभावित हो रही है।
जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद सड़क मरम्मत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब संबंधित विभागों को सड़कवार कार्य पूरा कर उसकी प्रगति सुनिश्चित करनी होगी, ताकि 15 अक्टूबर 2026 की समयसीमा तक देहरादून की गड्ढायुक्त सड़कों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  नशे पर शिकंजा:थाना प्रेमनगर क्षेत्र के विधोली,पौंधा आदि स्थानों पर दून पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान..सभी हॉस्टल और पीजी संचालकों सहित दुकानों के स्वामियों को दी गई सख़्त चेतावनी..किसी भी प्रकार के नशे की संलिप्तता पाये जाने पर कठोर कार्यवाही को रहें तैयार..

बाईट :डॉ आशीष चौहान,जिलाधिकारी,देहरादून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें