
जिस्मफरोशी के लिए दिल्ली से लाई गई नाबालिग लड़कियां..
देहरादून:पटेलनगर थाना पुलिस ने हरभजवाला क्षेत्र में किराये के मकान में चल रहे कथित अनैतिक देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक नाबालिग युवती को रेस्क्यू किया है, जिसे कथित तौर पर मसूरी घुमाने के बहाने दिल्ली से देहरादून लाया गया था।

पुलिस के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से नीलकंठ एनक्लेव, हरभजवाला में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पटेलनगर पुलिस ने मकान में छापेमारी की, जहां तीन महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री/दवाइयां और 18 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी मनीष कुमार लखेड़ा ने मकान किराये पर लिया था और कथित तौर पर दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार संचालित कर रहा था। आरोप है कि वह व्हाट्सऐप के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर महिलाओं की तस्वीरें भेजता और ग्राहकों की मांग के अनुसार उन्हें किराये के कमरे या बताए गए स्थान पर भेजता था।
पुलिस के अनुसार, मामले में रेस्क्यू की गई नाबालिग युवती को मुख्य आरोपी का साथी अभिषेक दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून लाया था। आरोप है कि युवती पर गलत काम के लिए दबाव बनाया गया और उसके इनकार करने पर उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया।
पुलिस ने मामले में मनीष कुमार लखेड़ा, अभिषेक, भानू उर्फ सिद्धान्त, ममता, नेहा और सुमन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पटेलनगर थाने में BNS, POCSO Act और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त :-
1- मनीष कुमार लखेडा पुत्र सोहन लाल निवासी नील कण्ठ एनक्लेव, हरभंजवाला, पटेलनगर, उम्र – 42 वर्ष
2- अभिषेक पुत्र उमालाल निवासी एच- 245 महावीर नगर, दिल्ली, उम्र- 35 वर्ष
3- भानू उर्फ सिद्धान्त पुत्र सुखराम सिंह निवासी बडोवाला, आरकेडिया नगर, देहरादून, उम्र –
4- ममता पत्नी रामूयादव निवासी 5-384 स्कूल ब्लाँक शंकरपुर, पूर्वी दिल्ली, उम्र- 28 वर्ष
5- नेहा पुत्री सलमान निवासी संगम विहार, दिल्ली, उम्र – 24 वर्ष
6- सुमन पुत्री चन्द्रभान निवासी कल्याणपुरी, दिल्ली, उम्र- 24 वर्ष
बरामदगी :-
1- आपत्तिजनक सामग्री/दवाइयां
2- 18000/- रुपये नगद









