सेवा संकल्प अभियान: भुड्डी में कल लगेगा बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर, ग्रामीणों को एक ही जगह मिलेंगी सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ..


देहरादून:ग्रामीणों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड सहसपुर की ग्राम पंचायत भुड्डी में 5 अक्टूबर 2026 को विशेष बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे पंचायत घर के सामने किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सहसपुर विधायक और क्षेत्र पंचायत सहसपुर के प्रमुख द्वारा किया जाएगा। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी दायित्वधारी मंत्री विश्वास डाबर की उपस्थिति भी प्रस्तावित है।
शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मौके पर आवश्यक मार्गदर्शन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां पूरी करने और विभागीय बैनर व स्टॉल लगाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने और पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र हत्या मामलें में न्याय क़ी मांग को लेकर पीड़ित परिवार और किसान नेता धरना देने देहरादून पहुंचे..SSP दून ने स्वयं मौके पर पहुंचकर हत्यारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर दिया भरोसा… फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का ईनाम भी ₹25000/ हजार से बढ़ाकर ₹50000/- किया..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें