पुलिसिंग को मजबूत व महिला पुलिस को सशक्त बनाने के लिए उधमसिंह नगर SSP की पहल पर जनपद पुलिस को प्रदान किए 17 नए वाहन..

उधमसिंह नगर: आज 29 दिसंबर 2023 को हंस फाउंडेशन द्वारा एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ मंजुनाथ टीसी के अनुरोध पर पुलिसिंग को मजबूत व महिला पुलिस को ज्यादा सशक्त करने के लिए हंस फाउंडेशन द्वारा 17 स्कूटी वाहन जनपद पुलिस को उपलब्ध कराए गए..ऐसे में प्राप्त वाहनों से जनपद उधमसिंहनगर के विभिन्न थानों और शाखाओं में जो महिला पुलिसकर्मी है उनके द्वारा गश्त एवं ड्यूटी निभाया जाएगा..

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक डायवर्ट: 🚧 दशहरा पर्व के चलते देहरादून शहर यातायात /डायवर्ट प्लान 🚧..असुविधा से बचने के लिये ट्रैफिक प्लान को देखकर ही घर से निकले:SSP दून

 उधमसिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ के अनुसार महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, शांति व्यवस्था व शहरी क्षेत्र में जो महिला संबंधी अपराध होते हैं उन पर अंकुश लगाने में इन नए वाहनों से काफी सहायता मिलेगी..एसएसपी द्वारा जनपद पुलिस की ओर से हंस फाउंडेशन को वाहन प्रदान करने के आभार ज्ञापित किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  ग़ज़ब:उत्तराखंड ऊर्जा विभाग को बिजली चोरी से सालाना लगभग एक हजार करोड़ का नुकसान.चोरी रोकने में नाकाम विभाग..घाटे का सारा बोझ नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं पर!..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें