दुर्घटना: कालसी से रोहडू के बीच पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरा..02 की मौत,01 को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया…

देहरादून: थाना कालसी क्षेत्र में शनिवार 8 दिसम्बर 2023 की सुबह लगभग 05:30 से 06:00 बजे के बीच कालसी से रोहडू जाने वाले मार्ग पर तकरीबन 35- 40 किलोमीटर दूर सड़क दुर्घटना में एक पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरा..इस दुःखत हादसे में 02 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.. जबकि एक घायल व्यक्ति को समय रहते एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर बचाया..कालसी से रोहडू के बीच तिमरा ( राजस्व क्षेत्र ) नामक स्थान पर पहाड़ी किनारें हुए इस हादसे में पिक-अप लोडर वाहन सख्या – HP 08 A 1427 अचानक अनियंत्रित होने से सड़क से लगभग 600- 700 मीटर नीचे खाई में गिर गया.वाहन में 03 लोग सवार थे. घटना की सूचना पर कालसी पुलिस और SDRF सहित  राजस्व टीम ने मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया.. दुर्घटना के समय वाहन सवार 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई.जबकि एक घायल व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू कर बाहर निकाल कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया.. दुर्घटनाग्रस्त हुए पिकअप वाहन के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन वह विकासनगर से चूना लेकर हिमाचल जा रहा था..

यह भी पढ़ें 👉  SIR: DM की अध्यक्षता में जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभावार चल रही मैपिंग कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक...

नाम पता मृतक ..

1-रोहित पुत्र दिलबहादुर थापा निवासी – चौपाल शिमला हिमाचल प्रदेश, उम्र 21 वर्ष .

2- मोहनलाल पुत्र रती राम निवासी उपरोक्त, उम्र 26 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून की नई पहल..दीपावली पर्व से पूर्व सीनियर सिटीजनों का कुशलक्षेम पूछने उनके द्वार पर पहुंची दून पुलिस....स्नेह पाकर बुजुर्गों ने दिया पुलिस को आशीर्वाद,प्यार से फेरा सिर पर हाथ..

नाम पता घायल :

1- विख्यात पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी – चौपाल, शिमला हिमाचल प्रदेश, उम्र 30 वर्ष..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें