दुर्घटना: टेम्पो से हुई गुलदार की जोरदार टक्कर, एक की मौत ,गुलदार ने भी तोड़ा दम।

रायवाला थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया जब ऋषिकेश की तरफ से आ रहे एक टेम्पो से गुलदार की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में गुलदार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं टेंपो सवार एक युवक इस दुर्घटना में जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: धामी सरकार का दीवाली से पहले पुलिसकर्मियों को तोहफा। पुलिसकर्मियों को मिलेगी 10हज़ार की धनराशि, ये है वजह..

बताया जा रहा है कि टेम्पो के सामने अचानक गुलदार आ गया। गुलदार को देखकर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए ।जिससे टेम्पो पलट गया. गुलदार ओर गुलदार भी उसके चपेट में आकर घायल हो गया। तभी दूसरी तरफ से आ रही गाड़ी उसे रौंदती हुई निकल गई जिससे उसकी मौत हो गई.। बताया जा रहा है टेम्पो में 2 लोग सवार थे जिसमें से एक कि मौत हो गई तो वही दूसरा घायल हो गया ,घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।मौके पर पहुचीं पुलिस और वन विभाग की टीम जाँच में जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर दून पुलिस का नॉक आउट पंच..राज्य सम्पत्ति विभाग का फर्जी अधिकारी चढा दून पुलिस के हत्थे..जिलाधिकारी कार्यालय में नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर की गयी थी धोखाधडी…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें