
IDPL चौकी प्रभारी सहित 12 निलंबित पुलिसकर्मियों पर विभागीय जांच की भी गिरी गाज
देहरादून : ऋषिकेश स्थित एक होटल में अवैध रूप से जुआ-पार्टी (कैसिनो गैंबलिंग)और शराब संचालन का पर्दाफाश करते हुए देहरादून पुलिस ने मौके से 10 युवतियों सहित 40 लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि छापेमारी की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल मालिक मौक़े फरार हो गया,जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 3356 कैसिनो क्वाइन, 26 ताश की गड्डी, ₹ 1,37,600/- नगद और विभिन्न ब्रान्ड की शराब की बोतले भी बरामद की गई हैं. पुलिस ने अपनी कार्रवाई में हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग को सीज कर दिया है.अवैध गैंबलिंग और शराब मामलें में मौक़े से पकड़े गए अभियुक्तों में ऋषिकेश, डोईवाला, टिहरी गढ़वाल और देहरादून के अलावा काफ़ी संख्या में दिल्ली,मेरठ और एनसीआर के निवासी हैं.

पुलिस कार्यवाही लापरवाही बरतने पर पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड
वही इस मामले में एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल में सख्त रुख अपनाते हुए इस होटल में इस तरह की अवैध गतिविधियों में पुलिस कार्रवाई में लापरवाही बरतने के चलते संबंधित आईडीपीएल की पूरी पुलिस चौकी को सस्पेंड कर दिया हैं. इतना ही नहीं कार्यवाही के जद में आये IDPL चौकी इंचार्ज सहित सभी 12 पुलिस कर्मियों के विरुद्ध जांच कर विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गये हैं.
जनपद में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही के आदेश :SSP
एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं.ऐसे में इस अनुपालन में अलग अलग पुलिस टीनों द्वारा सभी थाना क्षेत्रों लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रहीं हैं.इसी क्रम में एसएसपी देहरादून को अवैध गतिविधियों के संचालन के सम्बन्ध में मिली गोपनीय सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा ऋषिकेश के अंतर्गत हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग पर छापेमारी की कार्रवाई की गई. होटल में दबिश के दौरान मौक़े पर 40 लोग जुआ खेलते हुए पाये गये.इतना ही नहीं मौक़े पर अवैध शराब भी बरामद की गई है. ऐसे में होटल मौके से 40 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया या. वही मौके से 3356 कैसिनो क्वाइन, 26 ताश की गड्डी, ₹1,37,600 रू0 नगद और विभिन्न ब्रान्ड की शराब की बोतले बरामद हुई. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर धारा 3/4/5 जुआ अधिनियम व धारा 60/68 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. वही होटल नवरंग को सील किया गया.पुलिस के अनुसार घटना के बाद से ही होटल का मालिक फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं.वही इस प्रकरण में पुलिस की गम्भीर लापरवाही परिलक्षित होने पर एसएसपी देहरादून द्वारा आई0डी0पी0एल0 चौकी पर नियुक्त सम्पूर्ण स्टाफ को निलम्बित किया गया.
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1-अशोक थापा, पुत्र रवि थापा, गली नं. 30, कैनाल रोड, गुमानीवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 29 वर्ष
2-सूरज, पुत्र नन्दकिशोर व्यास, श्यामपुर भट्टोवाला, ऋषिकेश, उम्र 32 वर्ष
3-हर्षवर्धन उर्फ पिंटू रावत, पुत्र मुकन्द सिंह, मालवीय नगर, ऋषिकेश, उम्र 60 वर्ष
4-विनोद सिंह, पुत्र राम सिंह, गुमानीवाला, ऋषिकेश, उम्र 35 वर्ष
5-नरेन्द्र पाल, पुत्र देव सिंह, गुमानीवाला, ऋषिकेश, उम्र 48 वर्ष
6-सन्तन सिंह, पुत्र भगवान सिंह, ग्राम मुण्डाला, नरेन्द्रनगर, उम्र 43 वर्ष
7-हितेश, पुत्र नत्थूराम शर्मा, श्यामपुर मुर्गी फार्म, ऋषिकेश, उम्र 35 वर्ष
8-राकेश जोशी, पुत्र स्व0 विद्यादत्त जोशी, गुमानीवाला, ऋषिकेश, उम्र 50 वर्ष
9-सोनू, पुत्र प्रेमसिंह, गली नं. 5, एनडीएस स्कूल पास, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 36 वर्ष
10-मोहन सिंह, पुत्र भगवान सिंह, छिद्दरवाला, देहरादून, उम्र 38 वर्ष
11-भगवान सिंह, पुत्र स्व0 ठाकुर सिंह, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 45 वर्ष
12-गोपाल सिंह, पुत्र जगत सिंह, गुमानीवाला, ऋषिकेश, उम्र 46 वर्ष
13-सुरेन्द्र सिंह, पुत्र गंगा सिंह, मंशा देवी, गुमानीवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 53 वर्ष
14-सलीम, पुत्र नसीम, कोटद्वार लकड़ीपड़ाव, पौड़ी गढ़वाल, उम्र 30 वर्ष
15-बक्सी सिंह पंवार, पुत्र कमल सिंह पंवार, हाट रोड, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 45 वर्ष
16-संजीव, पुत्र जयराम, करन विहार, थाना अमन विहार, दिल्ली, उम्र 34 वर्ष
17-राहुल सिंह बिष्ट, पुत्र वीर सिंह बिष्ट, घनसाली, जिला टिहरी गढ़वाल, उम्र 28 वर्ष
18-अभिषेक, पुत्र विनोद, कनकरखेडा, मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष
19-प्रमोद बिष्ट, पुत्र स्व0 जोत सिंह, टिहरी विस्थापित कालोनी, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 33 वर्ष
20-राजेश सिंह, पुत्र गजेन्द्र, ग्राम बौराड़ी, भानियावाला, डोईवाला, देहरादून, उम्र 48 वर्ष
21-गुरुप्रसाद, पुत्र विघ्यादत्त, नुन्नावाला, भानियावाला, डोईवाला, उम्र 38 वर्ष
22-राहुल, पुत्र कमल सिंह, मेरठ ब्रहम्पुरी, गौतम नगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष
23-त्रिलोक सिंह राणा, पुत्र सुन्दर सिंह राणा, कैनाल रोड, गुमानीवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 43 वर्ष
24-महेन्द्र सिंह, पुत्र बिशन सिंह, नुन्नावाला, भानियावाला, डोईवाला, देहरादून, उम्र 42 वर्ष
25-शिव सिंह, पुत्र कुवर सिंह, ग्राम बौराड़ी, भानियावाला, डोईवाला, देहरादून, उम्र 39 वर्ष
26-भगवती प्रसाद, पुत्र गुणानंद, खदरी, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 47 वर्ष
27-लखदीप कुमार, पुत्र पीमसेन, रोहिणी सेक्टर-22, दिल्ली, उम्र 31 वर्ष
28-सुशील रावत, पुत्र भारत सिंह रावत, ग्राम मानपुर, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उम्र 40 वर्ष
29-संजीव सिंह, पुत्र दीवान सिंह, विस्थापित निर्मल, ब्लॉक-ए, आईडीपीएल, ऋषिकेश, उम्र 38 वर्ष
30-दीपक, पुत्र रमेश कुमार, करन विहार, थाना अमन विहार, दिल्ली, उम्र 28 वर्ष
31-सिमरन, पुत्री अतपाल, रोहिणी सेक्टर-1, नई दिल्ली, उम्र 23 वर्ष
32-अंजलि, पुत्री विवेक, फरीदाबाद, उम्र 20 वर्ष
33-पवित्रा, पुत्री कविराज, सेक्टर-16, नई दिल्ली, उम्र 33 वर्ष
34-सरिता लामा, पुत्री तुलसी बहादुर लामा, रोहिणी सेक्टर-16, दिल्ली, उम्र 39 वर्ष
35-सानिया, पुत्री इरफान, एफ 383/14, गली नं. 14, रजोरी भजनपुरा, दिल्ली, उम्र 20 वर्ष
36-प्रीति, पुत्री विजय सिंह, बेगमपुर, राजीवनगर, दिल्ली, उम्र 33 वर्ष
37-मायरा, पुत्री मौहम्मद गुलाब, लक्ष्मीनगर, दिल्ली, उम्र 26 वर्ष
38-सबीना, पुत्री कविराज, रोहिणी सेक्टर-16, दिल्ली, उम्र 29 वर्ष
39-श्वेता, पत्नी श्री नरेश कुमार, गांव पसतरा, थाना जानी खुर्द, मेरठ, उम्र 24 वर्ष
40-मनीषा कौशिक, पुत्री हरवीर कौशिक, चिपयाना गली नं. 06, ग्रेटर नोएडा, थाना बीसरक, उम्र 19 वर्ष
बरामदगी:
1-कुल कैसिनो क्वाइन (टिक्की) 3356 नग
2-ताश की गड्डियाँ: 26
3-नकदी 1,37,600 रू0
4-विभिन्न ब्रान्डों की शराब की बोतलें : 09








