फर्जीवाड़ा: उत्तराखंड सचिवालय में पीएस का जानकार बनकर चिकित्सा विभाग में दवा सप्लाई का टेंडर दिलाने के नाम पर 52 लाख की ठगी….मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल मुकदमा दर्ज.. देहरादून एसएसपी ने दिए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश..

मुख्यमंत्री उत्तराखंड की सख्ती उत्तराखंड में धोखाधड़ी कर संगीन अपराध करने वाले सभी  अपराधियों पर तत्काल मुकदमा  दर्ज करते हुए  कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं…

देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय से बड़ी खबर सामने आई हैं..सचिवालय में पीएस का जानकार बनकर चिकित्सा विभाग में दवा सप्लाई का टेंडर दिलाने के नाम पर हरिद्वार सिडकुल स्थित जेआर फार्मास्टिकल कंपनी से 52 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है..मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल देहरादून कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है..वही देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने धोखाधड़ी से जुड़े आरोपियों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं..

यह भी पढ़ें 👉  राजपुर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से हुई लूट घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा.. गिरफ्तार तीन अभियुक्तों के कब्जे से लुटे गये ₹08 लाख मूल्य की ज्वैलरी और लाखों की नगदी बरामद...घर का भेदी ( ड्राइवर) निकला लूट की घटना का मास्टरमाइंड..

 पुलिस के अनुसार शनिवार 09 मार्च 2024 को शिकायतकर्ता रामकेवल पुत्र रामलखन प्रॉपराइटर जेआर फार्मास्टिकल प्लॉट नंबर 27 सेक्टर 7 सिडकुल हरिद्वार द्वारा प्रकाशचन्द्र उपाध्याय, सौरभ वत्स, नंदनी वत्स, महेश माहरिया सोनक माहरिया व शाहरुख खान के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र कर उत्तराखंड चिकित्सा विभाग में सरकारी चिकित्सालयों में दवाई सप्लाई का टेंडर दिलवाने के नाम पर फर्जी व कूटरचित जाली दस्तावेज तैयार कर वादी से धोखाधड़ी से ₹5200000 हड़पने के संबंध में कोतवाली नगर देहरादून में धारा 420 /467/ 468/ 471/ 506 /120 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  राजनीति: उत्तराखंड में भितरघात से गरमाई सियासत. संजय गुप्ता के बाद, गहतोड़ी और चीमा ने भी लगाए भितरघात के आरोप. देखे वीडियो....

 ऐसे सभी शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश: SSP

   उत्तराखंड सचिवालय में पीएस का जानकार बनकर फर्जी व कूटरचित टेंडर दिलाने  के नाम पर  धनराशि हड़पने के आरोपों में अभ्युक्तगण के विरुद्ध मुकदमा  संख्या 335/23 अंतर्गत धारा 420 /406 /120B आईपीसी व मुकदमा संख्या 339/ 23 अंतर्गत धारा 420/406/ 506/ 120B IPC पंजीकृत किया गया..  ऐसे सभी शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: गंगोत्री धाम में बर्फबारी शुरु. 24 घंटे से लगातार जारी है बारिश.बर्फबारी का आनंद लेते श्रद्धालु ..देखिये वीडियो

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें