भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का शिकंजा: आय अधिक संपत्ति अर्जित मामलें में फ़ंसे समाज कल्याण अधिकारी के घर छापेमारी..लाखों की नगदी और चल-अचल संपत्तियों के महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद..कार्रवाई जारी..

देहरादून: आय से अधिक संपत्ति अर्जित मामलें में फ़ंसे उधम सिंह नगर के तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. भ्रष्टाचार के मामलें में कार्रवाई में जुटी विजिलेंस की टीम द्वारा शनिवार 28 सितंबर 2024 को अभियुक्त अनुराग शंखधर के देहरादून स्थित निवास पर छापेमारी कर सर्च ऑपरेशन चलाया.इस दौरान अभियुक्त अनुराग के घर से लाखों की नक़दी,चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज और वाहनों के कागजात सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रपत्र बरामद किए गए. विजिलेंस के अनुसार अभियुक्त के घर से बरामद सभी दस्तावेजों को केस की विवेचना में सम्मिलित कर नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: महिला पर गोली मारने वाले बदमाश की धरपकड़ के दौरान पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला..गोली लगने से दरोगा गंभीर रूप से घायल,मुठभेड़ के दौरान बदमाश भी जख्मी..हथियार असला बरामद..

 विजिलेंस के अनुसार थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में पंजीकृत मु0अ0सं0-12/2024 धारा 13(1)ई सपठित धारा 13(2) PC Act-1988 (संशोधित अधिनियम-2018) की विवेचना से सम्बन्धित अभियुक्त अनुराग शंखधर, तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी, ऊधमसिंह नगर के जनपद देहरादून स्थित आवास की दिनांक 28.09.2024 को सतर्कता अधिष्ठान की टीम द्वारा तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान दो लाख नकद, दो भवन के प्रपत्र, वाहन होण्डा WRB तथा अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख विवेचना के लिए प्राप्त किये गये.उक्त बरामद चल-अचल सम्पत्ति के विवरण को विवेचना में सम्मिलित कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी..

यह भी पढ़ें 👉  सेलाकुई ज्वेलर्स के यहां हुई चोरी के प्रयास में कोई बड़ा नुकसान नहीं…गैस कटर से सोने की तिजोरी नहीं काट पाए चोर..पुलिस धरपकड़ में जुटी: एसएसपी दून

विजिलेंस की जनता से अपीलः

विजिलेंस के अनुसार यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी एवं लोक सेवक द्वारा लोक कर्तव्य के निर्वहन में अपने आचरण द्वारा या अन्य प्रकार के असम्यक लाभ (पारितोषण) के लिए अवैध मांग या किसी को प्रेरित कराकर रिश्वत (उत्कोच) की मांग की जाती है, या उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:उत्तराखंड में एनकाउंटर.. नानकमत्ता बाबा तरसेम के हत्यारें को पुलिस ने किया मुठभेड़ में ढेर …

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें