सेलाकुई ज्वेलर्स के यहां हुई चोरी के प्रयास में कोई बड़ा नुकसान नहीं…गैस कटर से सोने की तिजोरी नहीं काट पाए चोर..पुलिस धरपकड़ में जुटी: एसएसपी दून

देहरादून: थाना सेलाकुई के अंर्तगत सतेन्द्र चौक स्थित दिनेश ज्वेैलरी शॉप हुए चोरी की घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है.. पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि दिनेश ज्वेलरी शॉप के अंदर रखे सोने के आभूषण वाली तिजोरी को अज्ञात चोर गैस कटर मशीन से नहीं काट पाए..ऐसे में गनीमत रहा कि इस घटना में ज्वैलरी शॉप में रखे सोने के कीमती जेवरात सुरक्षित हैं. हालांकि चोर दुकान के काउंटर और शीशे में रखें चांदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी अपने साथ ले गए.. इस मामले में देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कुमाऊं के रुद्रपुर  और हरिद्वार के रुड़की जैसे स्थानों में गैस कटर वाले चोर गिरोह सक्रिय है, उसी परिपेक्ष में कड़ियों को जोड़ते हुए सेलाकुई में हुई घटना को भी वर्कआउट करने के लिए पुलिस टीम कार्य कर रही है..

यह भी पढ़ें 👉  महिला सुरक्षा:ज्वैलरी/नक़दी के साथ महिला और मासूम बच्चें को गायब करने वाले अब्बू तालिब को दून पुलिस ने हरिद्वार से दबोचा..अभियुक्त के कब्जे से अपहृत महिला,बच्चा और ज्वैलरी सहित नगदी बरामद..

 पुलिस के अनुसार बीती रात्रि को थाना सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत सतेन्द्र चौक स्थित दिनेश ज्वेैलरी शॉप पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा छत से दुकान मे घुसकर दुकान से ज्वैलरी को गैस कटर के माध्यम से चोरी करने का प्रयास किया… अभियुक्तगण द्वारा गैस कटर के माध्यम से दुकान में स्थित अलमारियां जिसमें सोने के आभूषण थे,काटने का प्रयास किया गया.लेकिन वो सफल नही हो पाये..हालांकि डिस्प्ले मे रखे चांदी व आर्टिफिसियल आभूषण चोरी करके ले गयें..

यह भी पढ़ें 👉  खेल:मुख्यमंत्री ने किया नेशनल पैरालंपिक पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ..बीता एक दशक भारतीय खेलों का स्वर्णिम अध्याय,खेल परिदृश्य में आया अभूतपूर्व बदलाव:CM..

 एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक  घटना के अनावरण के लिए तत्काल पुलिस टीमें बनायी गई है,गैस कटर के माध्यम से घटना कारित करने वाले गैंग रूडकी व काशीपुर में गैस कटर के माध्यम से एटीएम काटने की घटना प्रकाश में आई है.ऐसे में सेलाकुई में हुई घटना में शामिल अभियुक्तगण रूडकी व काशीपुर में हुई घटना से सम्बन्धित हो सकते हैं. जिसके सम्बन्ध में पुलिस को महत्पूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं, शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जायेगा..

यह भी पढ़ें 👉  गुंडई: सहारनपुर के बाउंसरों ने देहरादून स्थित बार के बाहर जमकर की मारपीट..दून पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार कर पढ़ाया कानून का पाठ..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें