आस्था: मुख्यमंत्री धामी ने नानकमत्ता साहिब में टेका मत्था,सेवा संकल्प अभियान के तहत किया श्रमदान; प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना..

नानकमत्ता: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमदान भी किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रदेशभर में शुरू हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर कहा गया कि उत्तराखंड धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। ऐसे में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के साथ-साथ बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमल जिंदल सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी एवं अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहें..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: बहुचर्चित फ़र्ज़ी रजिस्ट्री घोटालें मामलें में नामी अधिवक्ता कमल विरमानी सहित 02 लोगों को हाई कोर्ट से शर्तो के आधार पर जमानत मिली...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें