सुनवाई: झनकट में मुख्यमंत्री धामी ने अचानक रुकवाया अपना काफिला,स्थानीय लोगों से सीधे सुनी समस्याएं..त्वरित निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश..

उधम सिंह नगर:नानकमत्ता जाते समय झनकट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क किनारे स्थानीय लोगों को देखकर रुकवाया काफिला, आमजन से की आत्मीय मुलाकात और उनकी समस्याएं सुनीं.

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद लोगों से संवाद करते हुए उनकी विभिन्न समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, 24 बड़े फैसलों पर मुहर; युवाओं को ₹200 करोड़ की स्किलिंग योजना, डॉक्टरों का बढ़ा स्टाइपेंड..कई जनहित विषयों पर मुहर!..

इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित विषयों पर प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के कैबिनेट द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय.. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना का अभिनंदन प्रस्ताव पारित..

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा के लिए सरकार सदैव आमजन के साथ खड़ी है और जनता से सीधे संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: फिर एक बार उत्तराखंड दौरे पर प्रधानमंत्री, 5 नवम्बर केदारनाथ आएगें पीएम मोदी. .

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें