अलर्ट: भारी बारिश के चलते अलर्ट मोड पर दून पुलिस..नदी/नालों के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत लाउड हेलर के माध्यम से नदी/नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी..

सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों से लोगो को हटाकर भेजा जा रहा सुरक्षित स्थानों पर..लगातार भारी बरसात के दृष्टिगत पुलिस द्वारा गंगा घाटों पर स्नान व नदी/नालों के किनारे रहने वाले लोगों को किया जा रहा सचेत..

देहरादून:बीती रात्री से देहरादून व पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही भारी बारिश एवं मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए लगातार भारी बारिश के अलर्ट के दृष्टिगत नदी- नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को नदी किनारे सुरक्षित रूप से स्नान करने तथा नदी के बीच में ना जाने के लिए लगातार अलर्ट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी रजिस्ट्री घोटालें के मास्टरमाइंड के.पी. की सहारनपुर जेल में मौत से उठे कई सवाल !.. देहरादून से एक विशेष पुलिस टीम सहारनपुर रवाना.. पूरे प्रकरण में शीघ्र ही कोर्ट में चार्जशीट होगी प्रेषित:SSP
Oplus_16777216
Oplus_16777216

इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा नदी नालों के किनारे लगातार भ्रमणशील रहते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने तथा बरसात के दौरान नदी नालों में न जाने की चेतावनी दी जा रही है तथा संवेदनशील स्थानों पर नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से वहां से हटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा:बंद घर में सेंधमारी कर लाखों का कैश चुराने वाले पति-पत्नी को दून पुलिस ने बरेली रेलवे स्टेशन से दबोचा..21 लाख से अधिक नगदी बरामद..चोरी की रकम को पत्नी ने लगाया ठिकाने..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें