उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और कड़ा प्रहार,अब J.E./A.E.परीक्षा प्रश्न लीक प्रकरण में 3 आरोपी गिरफ्तार..

उत्तराखंड में सरकारी नौकरीयों के भर्ती प्रकरणों में एक के बाद एक नकल माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का शिकंजा कसता जा रहा है.अब J.E./A.E. प्रश्न लीक प्रकरण में मामलें त्वरित कार्यवाही करते हुए SIT ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं. शिकंजे में आये तीनों अभियुक्तों के कब्ज़े से 7 लाख की अवैध अर्जित नगदी और अलग-अलग बैंकों के ब्लैंक चैक बरामद किए गए हैं..

यह भी पढ़ें 👉  मदरसा बोर्ड खत्म करने के फैसले के बाद धामी सरकार को अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों की तलाश...अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन की तैयारी...

मुख्यमंत्री के आदेश पर एक पहले ही दर्ज हुआ मुक़दमा

बता दें कि एक दिन पहले ही J.E./A.E.प्रश्न लीक केस में अहम साक्ष्य मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर हरिद्वार के थाना कनखल में मुकदमा दर्ज किया गया था.FIR दर्ज होने के कुछ ही घण्टों में हरिद्वार SIT पुलिस ने इस प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं.बताया जा रहा कि आने वाले दिनों में इस मामलें में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं..

यह भी पढ़ें 👉  शोक : दिवंगत इंस्पेक्टर मनोज मनराल के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई..मुख्यमंत्री धामी सहित पुलिस अधिकारीयों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड करने वालों को उनकी सही जगह पहुँचाना जरूरी:SSP हरिद्वार

   हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह के अनुसार J.E./A.E. प्रश्न लीक प्रकरण में युवाओं के भविष्य से खिलवाड करने वाले हर आरोपी को उसकी सही जगह पहुंचाने के लिए हरिद्वार पुलिस का एक्शन शुरू हो चुका हैं.आगामी दिनों और बड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएंगी

यह भी पढ़ें 👉  जन सुरक्षा:SSP देहरादून ने पलटन बाजार का पैदल भ्रमण कर लिया पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा..मुख्य बाजारों/ चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के निर्देश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें