क्रिसमस-डे के अवसर पर दून पुलिस की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लेने स्वयं मैदान में उतरे SSP देहरादून..

सैकड़ों की संख्या में पुलिस तंत्र की टीमें क्रिसमस, विंटर कार्निवाल और नव वर्ष में शांति व कानून व्यवस्था सहित यातायात सुगम बनाने में जुटे…

थाना क्षेत्रों में चेकिंग/ ड्यूटी पाइंटों का किया आकस्मिक निरीक्षण..

पुलिस अधीक्षक व समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा प्रत्येक ड्यूटी पॉइंट पर पुलिस को किया गया ब्रीफ..

क्रिसमस-डे,विंटर कार्निवल और न्यू ईयर के दृष्टिगत संपूर्ण जनपद में जनता की सुविधा/सुरक्षा व सुगम यातायात के लिए लगाई गई है सभी स्थानों पर अतिरिक्त ड्यूटियां..

देहरादून: क्रिसमस,विंटर कार्निवल और न्यू ईयर के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर सभी अधिनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त,चैकिंग एवं यातायात व्यवस्था में ड्यूटीरत कर्मियों को ब्रीफ़ करते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गये हैं. इसके साथ समय समय पर चेकिंग करने के निर्देश भी दिए गए हैं.. इसी क्रम में 25 दिसम्बर 2024  क्रिसमस-डे के अवसर पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा स्वयं मोर्चा संभालते हुए जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों विभिन्न ड्यूटी पॉइंट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया. इस दौरान एसएसपी द्वारा पॉइंट पर नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि बनाते हुए अपनी डयूटी का निर्वहन किये जाने के लिए प्रेरित किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में कलयुगी पिता बना हैवान,दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतारा..

बता दें कि जनपद में क्रिसमस-डे, विंटर कार्निवल और न्यू ईयर की सेलिब्रेशन के लिए जनता व पर्यटकों के आवागमन के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल नियुक्त किया गया है. सभी ड्यूटी प्वाइंटों पर स्वयं पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारियों द्वारा नियुक्त पुलिस बल को लगातार ब्रीफ कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं.इसके साथ ही पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री सुरक्षा जवान मौत मामले में पुलिस का आया बयान,छुट्टी न मिलने के कारण आत्महत्या को ADG ने किया खारिज,मामला एक्सीडेंटल भी हो सकता है ! जांच के बाद ही मौत का कारण होगा स्पष्ट:ADG

 क्रिसमस, विंटर कार्निवाल एंव नव वर्ष 2025 में शान्ति, कानून एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद में नियुक्त पुलिस बल का विवरण: 

01: निरीक्षक: 10

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड दौरा आज।कई कल्याणकारी योजनाओ का करेंगे शुभारंभ।साथ ही उत्तराखंड के लिए कर सकते है कई बड़ी घोषणाएं।

02: निरीक्षक यातायात: 03

03: उ0नि0/म0उ0नि0: 67

04: उ0नि0यातायात: 12

05: अ0उ0नि0: 60

06: हे0कां0 254

07: कां0: 245

08: हे0कां0 यातायात: 36

09: म0कां0: 39

10: पीएसी:  02-01-01

11: हॉक: 09

12: फायर टेण्डर: 07

13: क्रेन: 07..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें