सेवा संकल्प अभियान: देहरादून में 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा का सहारा,नवंबर से खाते में आएगी ₹1500 वृद्धावस्था पेंशन..


पात्र बुजुर्गों तक पहुंची सरकार की पहल… जुलाई से सितंबर तक चिन्हीकरण, नवंबर के पहले सप्ताह में बैंक खातों में पहुंचेगी पेंशन..

देहरादून: मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद देहरादून में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पात्र बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जुलाई से सितंबर 2026 तक 1611 पात्र वृद्धजनों का चिन्हीकरण किया गया है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब इन लाभार्थियों को नवंबर 2026 से वृद्धावस्था पेंशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
जिला प्रशासन के मुताबिक, सिर्फ सितंबर माह में ही 708 पात्र बुजुर्गों को चिन्हित किया गया। नगर निकायों, तहसीलों, विकासखंडों और ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर ऐसे बुजुर्गों की पहचान की गई, जो पात्र होने के बावजूद अभी तक वृद्धावस्था पेंशन से वंचित थे।
समाज कल्याण विभाग नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में पेंशन की धनराशि लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेगा। पात्र बुजुर्गों को वर्तमान व्यवस्था के तहत ₹1500 प्रतिमाह वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है। पात्रता पूरी होने की स्थिति में पति-पत्नी दोनों को पेंशन मिलने पर परिवार को कुल ₹3000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता मिल सकती है।
प्रशासन का जोर इस बात पर है कि जानकारी के अभाव, आर्थिक परेशानी या आवेदन प्रक्रिया की जटिलता के कारण कोई भी पात्र बुजुर्ग अपने अधिकार से वंचित न रहे। अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण और सर्वे के दौरान पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने और आवेदन व दस्तावेजी प्रक्रिया में जरूरी सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर से आवेदन आगे बढ़ाने, जबकि शहरी क्षेत्रों में तहसील और स्थानीय निकायों के माध्यम से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा किसी पात्र व्यक्ति पर उपकार नहीं, बल्कि उसका अधिकार है। लक्ष्य सिर्फ योजनाओं का प्रचार करना नहीं, बल्कि ‘एक-एक पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजना’ का वास्तविक लाभ पहुंचाना है।
पात्र बुजुर्ग स्वयं या परिजनों की सहायता से नजदीकी सीएससी सेंटर के माध्यम से समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून ने नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहीम..खोज-खोज कर Preventive Detention में ज़ेल भेजे जा रहे सक्रिय नशा तस्कर..

वृद्धावस्था पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। पात्र बुजुर्ग स्वयं अथवा अपने परिजनों की सहायता से नजदीकी सीएससी सेंटर के माध्यम से समाज कल्याण विभाग के पोर्टल/वेबसाईट https://ssp.uk.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF का शिकंजा:लाखों-करोड़ों के राष्ट्रीय घोटालें में फिर से राजस्थान से गिरफ्तारी.. ऑनलाइन,पार्ट टाईम जॉब दिलवाने के नाम पर देहरादून निवासी से 47 लाख की धोखाधड़ी…STF/साइबर क्राइम ने लगातार दबिश देकर राजस्थान के भीलवाड़ा से गिरोह के एक और साईबर क्रिमिनल अफजल मोहम्मद को किया गिरफ्तार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें