SSP देहरादून ने नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहीम..खोज-खोज कर Preventive Detention में ज़ेल भेजे जा रहे सक्रिय नशा तस्कर..

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के मिशन ’’ ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 ’’ के अन्तर्गत दून पुलिस की फिर बडी कार्यवाही..

नशा तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोलकर थानावार बढायी निगरानी

’एक और नशा तस्कर को PIT NDPS ACT  (स्वापक औषधी और मन प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988) के तहत जिला कारागार में कराया गया निरूद्व..

अभियुक्त लगातार मादक पदार्थो की तस्करी मेें था सक्रिय, अपने गुर्गो के माध्यम से फैला रहा था नशे का कारोबार..

पूर्व में दो बार मादक पदार्थो की Commercial Quantity के साथ गिरफ्तार हो चुका है अभियुक्त..

नशा तस्करों के विरूद्व PIT NDPS ACT के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिये गये है निर्देश..

पूर्व में भी रायपुर पुलिस द्वारा PIT NDPS ACT के तहत कार्यवाही करते हुए एक नशा तस्कर को जिला कारागार सुद्धोवाला में कराया गया था निरुद्ध’.

कई अन्य बड़े नशा तस्कर भी है दून पुलिस के रडार पर, जेल जाना तय..

यह भी पढ़ें 👉  गोलीकांड :रायपुर वाइन शॉप में हुई फायरिंग का खुलासा..बिजनौर में शादी के दौरान विवाद के चलते दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश में हुआ जानलेवा हमला..घटना में शामिल यूपी के 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार..

देहरादून: मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के मिशन ’’’ ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 ’’’ को सकार करने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में प्रभावी रोकथान लगाते हुए तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने के लिए SSP देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कडे निर्देश निर्गत किये गये है.साथ ही जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय नशा तस्करों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व PIT NDPS ACT  (स्वापक औषधी और मन प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988) के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है.

इसी निर्देशो के क्रम में थाना पटेलनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत नशा तस्करों को चिन्हित कर उनके विरूद्व प्रभावी कार्यवाही के लिए पुलिस टीम गठित की गई है. गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थाे की तस्करी में सक्रिय अभियुक्त मोहसिन राव के आपराधिक इतिहास के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की गई, तो अभियुक्त का वर्तमान में भी मादक पदार्थाे की तस्करी में सक्रिय होना व अपने गुर्गों के माध्यम से अपने नशे के कारोबार को फैलाने की जानकारी मिली.ऐसे में जिस अभियुक्त के विरूद्व PIT NDPS ACT में कार्यवाही के लिए न्यायालय से समस्त दस्तावेज प्राप्त करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई.वही अभियुक्त को PIT NDPS ACT  के तहत निरूद्व किये जाने को लेकर उक्त रिपोर्ट अग्रिम कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून के माध्यम से सचिव, गृह, उत्तराखण्ड शासन को प्रेषित किया गया.इसके बाद सचिव, गृह उत्तराखण्ड शासन द्वारा अभियुक्त मोहसिन राव को PIT NDPS ACT  के तहत जिला कारागार में निरूद्व किये जाने के आदेश जारी किये गये..

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह दून पुलिस की गिरफ्त में..गैंग के शातिर तीन सदस्य गिरफ्तार.. चोरी की 09 मोटर साइकिलें बरामद.. 

इसी क्रम में सोमवार 14 मई 2024 को पटेलनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त मोहसिन राव को उक्त आदेश के क्रम में गिरफ्तार कर निरूद्व(DETAIN) हेतु जिला कारागार सुद्वोवाला में दाखिल किया गया.. बता दें कि पूर्व में भी एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर थाना रायपुर पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर को PIT NDPS ACT के तहत जिला कारागार सुद्वाोवाला में निरूद्व कराया गया था.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पुलिस लाइंस में बलवा मॉक ड्रिल अभ्यास...फायर ब्रिगेड/घुड़सवार पुलिस/अश्रु गैस टीम/लाठी पार्टी व फायरिंग पार्टी ने किया प्रदर्शन..मॉक ड्रिल के माध्यम से SSP देहरादून ने परखी दून पुलिस की आपातकाल तैयारियां..

थाना पटेलनगर पुलिस की जांच-पड़ताल अनुसार निरुद्ध अभियुक्त लगातार मादक पदार्थो की तस्करी में सक्रिय था,जो अपने गुर्गो के माध्यम से नशे के कारोबार को फैला रहा था, जिसे पूर्व में दो बार पुलिस द्वारा मादक पदार्थाे की Commercial Quantity के साथ  गिरफ्तार किया गया था, इस सम्बंध में अभियुक्त के विरूद्व थाना पटेलनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है. 

 निरुद्ध अभियुक्त’

मोहसिन राव पुत्र अनवर राव, निवासी मक्का मस्जिद चौक, निकट पिलखन का पेड मेंहूवाला, कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 33 वर्ष

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें