
शांति व्यवस्था भंग कर अराजकता बर्दाश्त नहीं:SSP, दून..
देहरादून: राजधानी देहरादून में सार्वजनिक स्थान पर दबंगई दिखाते हुए कथित मारपीट और हंगामे के मामले में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के हरिद्वार बायपास रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेंट क्रिएटर/यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि नेक्सा शोरूम के पास कुछ युवक आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक मौके पर अनुराग डोभाल और उसके साथियों द्वारा राज सिंह चौहान नामक व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए चौकी बायपास पहुंचाया, लेकिन पुलिस का आरोप है कि चौकी पर बातचीत के दौरान भी चारों लोग दोबारा राज सिंह चौहान से झगड़ने और मारपीट करने पर उतारू हो गए।स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया। मौके पर भीड़ भी जुटने लगी थी। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अनुराग डोभाल, अभिषेक, अभय चौधरी और कुर्बान को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया..
मारपीट में घायल बताए जा रहे राज सिंह चौहान को मेडिकल परीक्षण के लिए दून अस्पताल भेजा गया। वहीं, राज सिंह की तहरीर के आधार पर अनुराग डोभाल और अन्य के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में संबंधित धाराओं में अभियोग भी पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त :
अनुराग डोभाल, उम्र 29 वर्ष
अभिषेक, उम्र 22 वर्ष
अभय चौधरी, उम्र 23 वर्ष
कुर्बान, उम्र 23 वर्ष..
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश और मारपीट की स्थिति को देखते हुए चारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।











