शिकंजा..SSP दून के नेतृत्व में भू माफियाओं पर एक और प्रहार..भूमि धोखाधड़ी में लिप्त महिला सहित 02 अभियुक्तों को राजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार..

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा वृद्ध व्यक्ति की राजपुर रोड स्थित जमीन की फर्जी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी बनाकर करोड़ों रूपये में किया था भूमि का सौदा फर्जीवाडा

देहरादून :“ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में भू माफियाओं पर भी लगातार प्रभावी शिकंजा जारी है. इसी क्रम में राजपुर क्षेत्र में एक वृद्ध व्यक्ति की जमीन का फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर करोड़ों रुपए के भूमि सौदेबाजी में धोखाधड़ी करने वाले दो अभियुक्तों को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया.

राजपुर थानाध्यक्ष पी. डी. भट्ट के अनुसार 07 जून 2026 को वादी ( शिकायतकर्ता ) बलवंत सिंह निवासी निकट साईं मंदिर राजपुर रोड देहरादून द्वारा थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि दीपक अग्रवाल और मान देवी ने उनकी भूमि मौजा डाक पटी राजपुर रोड स्थित भूमि की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाते हुए उक्त भूमि में से 120 – 120 गज भूमि के 02 प्लॉट श्री सुंदर अग्रवाल निवासी दिल्ली एवं अशोक कुमार गुप्ता निवासी दिल्ली को धोखाधड़ी कर बेच दी तथा उसके एवज में उनसे करोड़ों रुपए ले लिए..प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में धारा: 318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्मार्ट पुलिसिंग की ओर उत्तराखण्ड पुलिस का एक और हाइटेक कदम.. पर्यटकों एवं शहर के पैदल वाले रास्तों सहित हरिद्वार गंगा घाटों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अब सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर से पुलिस करेंगी सुरक्षा गश्त…आगामी समय में मसूरी के माल रोड़ और देहरादून के पलटन बाजार में भी बैलेंसिंग स्कूटर से होगी सुरक्षा गश्त..

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थाना राजपुर पर टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी अभियुक्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके सभी सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 30/06/26 को पुलिस टीम द्वारा राजपुर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर राजपुर तिराहे के पास से धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्त दीपक अग्रवाल व मान देवी को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:नशा तस्करों पर दून पुलिस का प्रभावी शिकंजा जारी..अवैध मादक पदार्थो के साथ महिला गैंगस्टर/हिस्ट्रीशीटर अभियुक्ता आयी देहरादून पुलिस की गिरफ्त में..

गिरफ्तार अभियुक्त

1-दीपक अग्रवाल पुत्र गोपाल अग्रवाल निवासी 75 देहरा खास, आशीर्वाद एंक्लेव थाना पटेल नगर, देहरादून उम्र 52 वर्ष।
2-मान देवी पत्नी रतन निवासी 41 राजपुर रोड, देहरादून, उम्र 70 वर्ष।

यह भी पढ़ें 👉  शानदार: पहाड़ों पर जारी है बर्फबारी, चोपता की पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर. जबरदस्त बर्फबारी देख पर्यटक हुए गदगद...*video live*

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें