आपदा राहत अपडेट:हर्षिल,धराली रेस्क्यू कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने उत्तरकाशी पहुंचे डीजीपी उत्तराखण्ड..

रोड़ अपडेट:गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान गंगनानी के समीप लिम्चा गाड पुल बहने से अवरुद्ध हाइवे पर वैली ब्रिज का कार्य तेजी से चल रहा है..

सोनगाड़ व डबरानी के पास भागीरथी नदी के कटाव तथा हर्षिल एवं धराली आपदा स्थल पर मार्ग को सुचारू करने की कवायद भी जारी हैं..

राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के जरुरी निर्देश..

यह भी पढ़ें 👉  आज PM की रैली के दौरान बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक, जाम से नही होना चाहते परेशान, तो जान ले ट्रैफिक प्लान. *इन रूट का करे आज इस्तेमाल...

देहरादून/उत्तरकाशी: बीते 5 अगस्त 2025 को खीरगंगा नदी का अचानक जलस्तर बढने से हर्षिल, धराली क्षेत्र में हुयी त्रासदी के बाद से ही आपदा स्थल पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, ITBP, फायर सर्विस, राजस्व जैसे तमाम आपदा राहत दलों द्वारा रेस्क्यू कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं. इसी बीच आज शुक्रवार 08 अगस्त 2025 को घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण करने व रेस्क्यू कार्यों का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ उत्तरकाशी पहुंचे हैं.. मातली हेलीपैड में लैडिंग के बाद उनके द्वारा मुख्यमंत्री की मीटिंग में प्रतिभाग करने के उपरांत हर्षिल के लिए रवाना हुये.
मातली में DGP सेठ द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रेस्क्यू कार्यों की समीक्षा की गयी.साथ ही सभी को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए जरुरी निर्देश दिये गये..

यह भी पढ़ें 👉  भीषण आग लगने से टेंट हाउस का सामान जलकर ख़ाक.. वीडियो
Oplus_16777216

इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन/अभिसूचना ए0पी0 अंशुमान, गढवाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र राजीव स्वरुप, वरिष्ठ आई0ए0एस0 अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, एसडीएम वृजेश कुमार तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार सहित पुलिस-प्रशासन व ITBP के अधिकारी मौजूद रहें..

यह भी पढ़ें 👉  सूत्र: ये हो सकते है कांग्रेस की पहली सूची के संभावित चेहरे, जानिए किस सीट से कौन होगा दावेदार...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें