
दो साल से बुजुर्ग दंपत्ति के घर करता था प्लंबिंग का काम, बीच-बचाव करने पहुंची महिला नौकरानी को भी बनाया निशाना, मौके से हत्या में प्रयुक्त पेचकस बरामद. पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद बना खूनी वारदात की वजह..
देहरादून:रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी (तपोवन)में हुए ट्रिपल मर्डर की घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार हत्यारोपी की पहचान प्लंबर- राजकुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह, वर्तमान पता- इंद्रेश नगर, सहारनपुर चौक, देहरादून के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त मूल रूप से ग्राम बांदा, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश का निवासी है. गिरफ्तार आरोपी ने मिडिया क़ो बताया कि उसने मृतकों के घर में प्लबर का कार्य किया,और फिर उसने मेहनताना ₹600 मांगे,लेकिन उन्होंने मात्र ₹300 देने के लिए विवाद किया और गाली दी.बस इसी बात पर उसने गुस्से में आकर अपने पेचकस से उन पर हमला किया.


पुलिस खुलासे के मुताबिक हत्यारोपी प्लंबर पिछले करीब दो वर्षों से बुजुर्ग दंपत्ति के घर प्लंबिंग का काम करता था। घटना के दिन 6 अक्टूबर 2026 क़ो भी बुजुर्ग दंपत्ति ने उसे प्लंबिंग के कार्य के लिए अपने घर बुलाया था। पुलिस के अनुसार, काम पूरा होने के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर आरोपी और बुजुर्ग दंपत्ति के बीच कहासुनी हुई। और इसी विवाद के दौरान आरोपी ने अपने पास रखे पेचकस से बुजुर्ग दंपत्ति पर हमला कर दिया। इस दौरान बुजुर्ग दंपत्ति की आवाज सुनकर पड़ोस में काम करने वाली महिला वहां पहुंची और बीच-बचाव का प्रयास किया, इसी बीच आरोपी ( प्लंबर)ने उस महिला पर भी पेचकस से हमला कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो घटना स्थल (घर पर )लहुलुहान हालत में तीनों लोग अचेत पडे थे. स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से पुलिस द्वारा बुजुर्ग दंपति सहित महिला को तत्काल उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया. पुलिस ने घटना स्थल से वारदात में प्रयुक्त आला कत्ल पेंचकस बरामद किया है..पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त पेचकस बरामद किया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से एक सोने की चेन बरामद होने की बात भी जानकारी दी है।
मंगलवार रायपुर के तपोवन क्षेत्र में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून -प्रमेंद्र सिंह डोबाल देहरादून समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली.पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बुजुर्ग दंपत्ति के घर की ओर अकेले जाता दिखाई दिया. इसी लीड के आधार पर उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई,जिसके बाद पूरे वारदात का खुलासा हुआ..पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में हत्या का मुकदमा दर्ज कर राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच और आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार हत्यारोपी प्लंबर
राजकुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी: इन्द्रेश नगर, नियर सहारनपुर चौक थाना कोतवाली नगर देहरादून।
मूल निवासी: बांदा, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश..
बरामदगी -आला कत्ल पेंचकस
बाईट :हत्या आरोपी, राजकुमार, प्लंबर
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान
- रजनी कपूर, उम्र 75 वर्ष,(पत्नी )निवासी लेन नंबर 02 विष्णु लोक कॉलोनी,तपोवन क्षेत्र, रायपुर, देहरादून
- रमेश कपूर, उम्र 80 वर्ष (पति )
- तिलया देवी उर्फ शीला, उम्र 48 वर्ष — नौकरानी, निवासी बिहारी बस्ती विद्या विहार (रायपुर)देहरादून.











