बिग ब्रेकिंग: देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बुजुर्ग दंपत्ति और नौकरानी की निर्मम हत्या..लूट की वारदात करने घर में घुसे थे बदमाश!..पुलिस तफ्तीश जुटी..


रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में वारदात, पेचकस से गोदकर हत्या किए जाने की सूचना..
देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी नौकरानी की निर्मम हत्या कर दी।


मृतकों की पहचान के.एस. कपूर, उनकी पत्नी रजनी कपूर और नौकरानी तिलिया देवी के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वारदात दोपहर करीब 3 बजे हुई।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार, लूट के इरादे से बदमाशों के घर में घुसने की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि हमलावरों ने पेचकस से हमला कर तीनों की हत्या की।
घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश और घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। हत्या की वजह, लूट में कितना सामान गया और वारदात में कितने लोग शामिल थे—इन बिंदुओं पर पुलिस की तफ्तीश के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रांसफर:पंचायत आचार संहिता से ठीक पहले पुलिस दारोगाओं के तबादले…

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आज दिन में थाना रायपुर में विष्णु लोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपति की हत्या की सूचना मिली थी। बुजुर्ग दंपति ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से रिटायर्ड हैं। उनकी बहुत ही दर्दनाक तरीके से चाकू और पेचकस से हत्या की गई है, साथ ही घर में काम करने वाली मेड पर भी हमला किया गया, अस्पताल में तीनों को मृत घोषित किया गया। पुलिस कार्रवाई में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, सीसीटीवी में एक ही व्यक्ति दिखा है। घटना के कारणों का जल्द पता चल जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अपराध: लूट की कोशिश फेल ,तो चला दी गोली।पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार।घटना की पूरी कहानी,आरोपियों की जुबानी। पढ़िये कब और कहाँ हुई घटना..

बाइट- प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी देहरादून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें