
07 से 11 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में दल रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश तक करीब 145 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण नदी यात्रा..
देहरादून से 16 सदस्यीय सैन्य दल को मेजर जनरल पी. के. तिवारी, एम.जी.ए.एस.सी., मध्य कमान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
07 से 11 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में दल रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश तक करीब 145 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण नदी यात्रा पूरी करेगा।
अभियान के प्रमुख पड़ाव:
➡️ रुद्रप्रयाग → धारी देवी मंदिर
➡️ धारी देवी → श्रीनगर
➡️ श्रीनगर → देवप्रयाग
➡️ देवप्रयाग → कौड़ियाला
➡️ कौड़ियाला → ऋषिकेश
दल में 02 अधिकारी, 02 जेसीओ और 12 अन्य रैंक के जवान शामिल हैं। अभियान के लिए सदस्यों ने रायवाला में करीब दो सप्ताह का गहन श्वेत जल नौका प्रशिक्षण हासिल किया है।
अलकनंदा की चुनौतीपूर्ण धाराओं से होते हुए दल देवप्रयाग में अलकनंदा-भागीरथी संगम तक पहुंचेगा और इसके बाद गंगा की तेज धाराओं को पार करते हुए ऋषिकेश में अभियान का समापन करेगा।
यह अभियान साहस, नेतृत्व, अनुशासन, टीम भावना और कठिन परिस्थितियों में सैन्य कौशल का प्रदर्शन करेगा। 11 अक्टूबर को ऋषिकेश में अभियान का समापन होगा।











